{"_id":"6824f1c251dae68d7a094ad6","slug":"excellent-performance-of-millennium-world-school-cheeka-kaithal-news-c-18-1-knl1004-646996-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल चीका का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल चीका का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल चीका ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शानदार परिणाम हासिल किए हैं। प्रिंसिपल राजन शर्मा ने बताया कि दसवीं की अनन्या ने 96 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल टॉप किया है। 12वीं कक्षा के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सौ प्रतिशत परिणाम दिए हैं। संवाद
एवी विद्यामंदिर स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत
गुहला-चीका। सीबीएसई में 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में एवी विद्यामंदिर स्कूल टटियाना के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्या चंद्रा दासने बताया कि 10 वीं 12 वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि दसवीं कक्षा में 46 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 27 बच्चों ने मेरिट के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसी प्रकार से 12वीं में 38 छात्रों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल का नाम रोशन किया है। संवाद