फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   exam

रोडवेज विभाग ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा के लिए रद्द की तीन दिनों के लिए चालक, परिचालकों की छुट्टियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
exam
शनिवार से सोमवार तक शहर में करीब 55 हजार से अधिक परीक्षार्थी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की क्लर्क की परीक्षा के लिए विभिन्न जिलों से पहुंचेंगे। जिसके लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। रोडवेज की ओर से विशेष तैयारियों के तहत परिचालक व चालकों की छुट्टियां तीनों दिनों के लिए रद्द कर दी हैं। साथ ही कैथल डिपो द्वारा अतिरिक्त बसों के फेरे लगाए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कुछ समाजसेवी संस्थाएं भी परीक्षार्थियों की सेवा के लिए शिविर लगाए जाने की योजनाएं तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन

55 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे तीनों दिन परीक्षा : जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में 39 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिसमें शनिवार की सुबह व दोपहर बाद, रविवार को सुबह एवं दोपहर बाद व सोमवार को एक शिफ्ट में परीक्षा होगी। करीब 55 हजार परीक्षार्थियों के लिए इन 39 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

तीनों दिन कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के आदेश : जीएम रोडवेज रामकुमार ने बताया कि शनिवार से सोमवार तक कैथल डिपो के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। तीनों दिन कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाकर सभी 121 बसों को चलाया जाएगा। जिस रूट पर जरूरत होगी, उस रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। कुछ लंबी दूरी की बसें हैं, उन्हें भी उस रूट से हटाकर उस दिन स्थानीय रूटों पर लगाया जाएगा। प्रयास किया जाएगा कि परीक्षार्थियों को कोई परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर ठहर सकते हैं यात्री: शहर में महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र में प्रशासन द्वारा रैन बसेरा बनाया हुआ है। इसके अलावा कई धर्मशालाओं में भी परीक्षार्थी ठहर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन की धर्मशाला, गुरुद्वारा नीमसाहिब, गीता भवन मंदिर परिसर, अग्रवाल धर्मशाला में भी परीक्षार्थी संपर्क करके ठहर सकते हैं।
जानकारी के लिए बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पहुंच रहे लोग: कैथल के परीक्षार्थियों के पंचकुला, यमूनानगर, अंबाला, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ व भिवानी सहित कई जिलों में परीक्षा केंद्र बनें हैं। जिसके लिए परीक्षार्थी व परिजन अभी से बस अड्डा, रेलवे स्टेशन पर जाकर रूट की जानकारी हासिल कर रहे हैं। इसी प्रकार से जिन जिलों के परीक्षार्थियों के कैथल में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, वे फोन के माध्यम से बस अड्डा इंक्वायरी पर संपर्क कर रहे हैं। साथ ही अपने परिचितों व सगे संबंधियों के यहां संपर्क करके परीक्षा के दौरान समय पर पहुंचने के लिए ठहरने व अन्य व्यवस्थाओं के लिए दौड़धूप कर रहे हैं।

जीवन रक्षक दल के सदस्य राजू डोहर ने बताया कि संस्था द्वारा इस बारे में विचार किया जा रहा है। बस अड्डे पर परीक्षार्थियों की जानकारी के लिए फ्लेक्स लगाए जाएंगे। ताकि उन्हें बस अड्डे पर पहुंचते ही आवश्यक जानकारी मिल सके। इसके अलावा प्रयास किया जा रहा है कि कई धर्मशालाओं में भी यात्री ठहर सकें। इसके लिए धर्मशाला समितियों से बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed