फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   exam in class,12

12वीं के परीक्षा परिणाम में प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा कैथल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
exam in class,12
exam in class,12 - फोटो : Kaithal
। मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें कैथल के विद्यार्थियों ने जिले के साथ-साथ राज्य स्तर पर भी अपनी प्रतिभा को परचम लहराया। जिले के एक ही गांव पाई के दो बच्चों ने स्टेट में दो स्थान प्राप्त किए। जिले में गांव पाई के केवीएम स्कूल की छात्रा पुष्पा ने जहां कॉमर्स में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं, इसी गांव के सरस्वती स्कूल के छात्र सचिन ने विज्ञान में प्रदेश में तीसरे व जिले में प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं बाल विकास ग्लोबल स्कूल कैथल के सचिन कुमार ने आर्ट संकाय में जिले में टॉप किया। देर सांय तक विद्यार्थी अपना परिणाम जानने में लगे रहे।
विज्ञापन

प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा जिला :
कैथल पूरे प्रदेश में 84.70 पास प्रतिशत से चौथे स्थान पर रहा। जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि पिछले वर्ष जिले का परिणाम 75 प्रतिशत रहा था। वहीं इस बार करीब 10 प्रतिशत अतिरिक्त बढ़ोतरी हुई है। जिले में 11 हजार 32 विद्यार्थियों में से 9344 ने परीक्षा पास की है। इस बार परिणाम करीब 85 प्रतिशत आया है। उन्होंने सभी उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

बच्चों में घरों में लगा रहा बधाई देने वालों का तांता :-
परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह दिखाई दिया। जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त किए उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों का मुंह मीठा करवा कर उन्हें इस सफलता पर बधाई दी। वहीं बच्चों ने फोन पर भी एक-दूसरे को अच्छे परिणाम के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया बोली-आईएएस बनकर करेंगी देश की सेवा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव नैना-धौंस की छात्रा सोनिया ने जिले के टॉप 10 बच्चों में तीसरा स्थान प्राप्त किया। सोनिया ने 500 में से 494 अंक लेकर कुल 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। छात्रा सोनिया ने बताया कि उसके पिता महेंद्र सिंह किसान हैं और मां बिमला देवी गृहिणी हैं। उसने रोजाना करीब 12 से 14 घंटे पढ़ाई की है। बड़ी बहन ग्रुप डी में सेलेक्ट हुई हैं और दूसरी बड़ी बहन भी पढ़ाई कर रही हैं। छोटा भाई आशीष नौंवी कक्षा में इसी स्कूल में पढ़ता है। छात्रा ने बताया कि उसका सपना आईएएस बनकर देश की सेवा करने का है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत और परिवार के सहयोग को दिया है।
सचिन का आईएएस बनने का है सपना:
बाल विकास ग्लोबल स्कूल के छात्र सचिन ने 12 वीं कक्षा में 500 में से 494 अंक हासिल कर आर्ट संकाय में जिले प्रथम व जिले की टॉप टेन लिस्ट में चौथा स्थान प्राप्त किया है। छात्र सचिन ने बताया कि उनके पिता रोशन लाल खेती करते है। भाई बीकॉम कर कोचिंग ले रहे है। उन्होंने कहा कि परिवार व स्कूल की ओर पूरा सहयोग मिला। वे रोजाना तीन-चार घंटे पढ़ाई करते है। उनका समार्ट वर्क पर फोकस है। वे आईएएस बनना चाहते है।
पांचवें स्थान पर रही मानसी :
गांव करोड़ा की छात्रा मानसी ने 12वीं कक्षा की परीक्षा परिणाम में 500 में से 493 अंक हासिल कर जिले की टॉप 10 सूची में नाम दर्ज करवाया है। छात्रा ने बताया कि उनके पिता खेती करते है। परिवार पढ़ा लिखा है और पढ़ाई की ओर प्रेरित करते है। पढ़ाई पर मेन फोकस करती है। वे 7-8 घंटे रोजाना पढ़ाई करती है। उनका आईएएस बनने का सपना है।
छठे स्थान पर रहे शुभम का सीए बनने का लक्ष्य :
एमडीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलायत के छात्र शुभम ने बताया 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 500 में से 493 अंक हासिल कर जिले में टॉप 10 की सूची में नाम दर्ज करवाया है। छात्र ने बताया कि वह रोजाना 6-7 घंटे पढ़ाई करता है। छात्र के पिता एक दुकानदार है। उनकी ज्वाइंट फैमिली है। उसका एक छोटा भाई जो अभी आठवीं कक्षा पढ़ रहा है। शुभम पढ़ाई के अलावा किसी दूसरे कार्यों के प्रति ध्यान नहीं देता है। शुभम का सीए बनने सपना है।
सिविल सेवा में जाने का बनाया लक्ष्य
जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अंजलि ने टॉप टेन में आठवां स्थान पाकर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है। छात्रा ने 500 में से 491 अंक के साथ 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अंजलि ने बताया कि वह दिन में सात आठ घंटे पढ़ाई करती थी। उसका लक्ष्य सिविल सेवाओं में जाने का है। इसलिए ही उसने आर्ट संकाय चुना था। वे तीन बहनें व एक भाई है। सभी पढ़ाई करते है। उनके पिताजी राजेश कुमार अध्यापक हैं व माता निर्मला देवी हाउस वाइफ हैं।
ज्योति ने हासिल किया नौंवा स्थान
शिशु निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना की छात्रा ज्योति ने 500 में से 490 अंक के साथ 98 प्रतिशत नंबर लिए। ज्योति ने बताया कि वह स्कूल से आने के बाद दिन में चार से पांच घंटे तक पढ़ाई करती रही है। उसका सपना आईपीएस बनने का है। पिता ताराचंद किसान हैं, मां उषा देवी हाउस वाइफ हैं। एक भाई अंकुश कैथल के एक कॉलेज में बीए कर रहा है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को दिया है।

सोनिया ने पाए 98 प्रतिशत अंक
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सोनिया रायका ने टॉप टेन में दसवां स्थान हासिल किया। छात्रा ने माता पिता व जिले का नाम रोशन किया है। सोनिया ने बताया कि उसके 500 में से 490 नंबर आए हैं, जो 98 प्रतिशत बनते हैं। वह स्कूल से आने के बाद छह से सात घंटे पढ़ाई करती थी। उसके पिताजी बलवान सिंह किसान हैं। मां सुनीता गृहिणी हैं। सोनिया के तीन भाई बहन है। सभी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed