{"_id":"691cb66ea368ff71de0e4003","slug":"ex-servicemen-pay-tribute-to-havildar-shamsher-deeg-kaithal-news-c-245-1-kht1002-140869-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूर्व सैनिकों ने हवलदार शमशेर डीग को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूर्व सैनिकों ने हवलदार शमशेर डीग को दी श्रद्धांजलि
Tue, 18 Nov 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक रूप से तिरंगा भेंट करते सदस्य
- फोटो : बहराइच में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें।
पूंडरी। भारतीय सेना की इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकल इंजीनियर (ईएमई) कोर में 20 वर्ष सेवा देकर सेवानिवृत्त हुए तथा बाद में पावर ग्रिड सहित अन्य विभागों में भी सेवाएं दे चुके पूर्व सैनिक हवलदार शमशेर सिंह (गांव डीग) का लंबी बीमारी के बाद हिसार स्थित अस्पताल में निधन हो गया।
जानकारी मिलते ही पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन, कैथल का प्रतिनिधिमंडल परंपरा अनुसार उनके पैतृक गांव डीग पहुंचा। रिसालदार मेजर गोपीचंद करोड़ा, सूबेदार मेजर खजान सिंह, हवलदार राजपाल बालू, सूबेदार बलबीर सिंह माजरा और हवलदार बाबूराम ने उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर अंतिम सम्मान दिया और शव यात्रा में शामिल हुए।
शमशान घाट पर एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही सूबेदार महेंद्र सिंह रमाणा, हवलदार राममेहर दास, सूबेदार ओमप्रकाश डीग, सार्जेंट रामफल हाट, हवलदार दर्शन सिंह सहित पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के जवानों, परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने भी पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
एसोसिएशन की ओर से प्रधान जगजीत फौजी ने उनके पुत्र जितेंद्र सिंह को सामूहिक रूप से तिरंगा भेंट किया और कहा कि यह तिरंगा परिवार को सदैव याद दिलाता रहेगा कि उनके पूर्वज ने देश सेवा में अपना योगदान दिया है। इसके बाद पुत्र जितेंद्र सिंह ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार संपन्न किया।