फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Every road of Kalayat city is now illuminated

Kaithal News: कलायत नगर की हर सड़क अब रोशन

Sat, 27 Dec 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 27 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Every road of Kalayat city is now illuminated
कलायत। घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका प्रशासन ने नगर की सड़कों पर बंद पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटें ठीक करने का अभियान जोर-शोर से जारी रखा है। स्वयं नपा सचिव पवन शर्मा और कनिष्ठ अभियंता संजीव कुमार ने अभियान की निगरानी संभाली हुई है। सचिव शर्मा ने बताया कि पूरे कलायत नगर में अब एक भी स्ट्रीट लाइट ऐसी नहीं है जो बंद हो। जितनी भी खराब स्ट्रीट लाइटें पहले बंद थीं, उन्हें बदल दिया गया है। विशेष रूप से कैंची चौक पर लगी अंतिम खराब और अति महत्वपूर्ण स्ट्रीट लाइट को शुक्रवार को ठीक करवाया गया। उन्होंने बताया कि कोहरे के मौसम में सड़कों पर लाइटें जलना अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है, बल्कि सड़क हादसों की संभावना भी कम होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed