{"_id":"65a1b40fbd44445cb30f29e4","slug":"every-moment-of-time-and-every-drop-of-blood-is-precious-sdm-kaithal-news-c-18-1-knl1004-304340-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्त का हर एक क्षण और रक्त का हर कण होता है बहुमूल्य : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्त का हर एक क्षण और रक्त का हर कण होता है बहुमूल्य : एसडीएम
विज्ञापन
कैथल। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में जिला रेडक्रॉस भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम कपिल कुमार ने शिरकत की। एसडीएम कपिल ने कहा कि वक्त का हर एक क्षण और रक्त का हर कण जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान के तोहफे से कम नहीं है। इसकी कीमत सिर्फ जरूरतमंद व्यक्ति ही महसूस कर सकता है। आपके रक्तदान से किसी व्यक्ति को जीवनदान मिलता है, तो इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है। रक्त का कोई भी विकल्प नहीं है। रक्तदान जैसा महादान करके हम मानवहित का बहुत बड़ा कार्य करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान करना चाहिए, ताकि उसके दान से किसी को बहुमूल्य जीवन की सौगात मिल सके।
शिविर में एसडीएम कपिल कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह और रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल ने सामूहिक रूप से रक्तदाताओं को बैज लगाए और उनको प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सभी रक्तदाताओं को नियमित रूप से रक्तदान करने की शपथ भी दिलाई। एसडीएम कपिल कुमार ने कहा कि भारत जैसे विशाल देश में रक्त की आवश्यकता भी अधिक रहती है। इसलिए सभी अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों, समाजसेवी, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, ताकि रक्त की जरूरत को नियमित रूप पूरा रखा जा सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। रक्तदान से शरीर में नया रक्त का संचार होता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल ने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी के प्रधान एवं डीसी प्रशांत पंवार के कुशल मार्गदर्शन में तथा भारतीय रेडक्रॉस की राज्य शाखा के महासचिव मुकेश अग्रवाल के निर्देशानुसार इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से हमें विभिन्न प्रकार के लाभ होते हैं, जैसे वजन घटाने में मदद करता, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता, हृदय रोग के खतरे को कम करता, कैंसर की संभावना को भी कम करता है। इस अवसर पर सूरजभान मेहरा, डॉ. बीरबल दलाल, रामपाल व पवन कुमार मौजूद रहे। संवाद