{"_id":"68c088805208aa36620f3f89","slug":"every-moment-of-saints-and-sages-is-dedicated-to-the-society-bedi-kaithal-news-c-18-1-knl1004-735364-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु-संतों का हर पल समाज को समर्पित : बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधु-संतों का हर पल समाज को समर्पित : बेदी
Wed, 10 Sep 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डेरा बाबा परमहंस पुरी सूरजकुंड माता गेट पर मंगलवार को श्री श्री 1008 मच्छंदर पुरी वेलफेयर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा ब्रह्मलीन महंत राजेश्वर पुरी महाराज की पांचवीं पुण्यतिथि पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने कहा कि साधु-संतों का हर पल समाज और मानव कल्याण के लिए समर्पित होता है।
कार्यक्रम में प्रदेशभर से साधु-संतों ने शिरकत की। इस अवसर पर रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए गए। मंत्री बेदी ने कहा कि संत समाज सनातन धर्म को आगे बढ़ा रहा है। जहां सामान्य व्यक्ति अपने परिवार तक सीमित रहता है, वहीं संत पूरे समाज को परिवार मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन धर्म के सबसे बड़े संरक्षक हैं। बेदी ने बताया कि सरकार बनने के बाद गाय संरक्षण व संवर्धन कानून बनाया गया और नायब सैनी की सरकार में गो-ग्रास के लिए सबसे अधिक आर्थिक सहायता दी जा रही है। कार्यक्रम में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर महंत रमनपुरी सहित संत समाज ने मंत्री बेदी सहित अन्य गणमान्य लोगों को आशीर्वाद दिया।
डेरे की ओर से महंत रमनपुरी ने मंत्री बेदी को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, पूर्व जिला अध्यक्ष मुनीष कठवाड़, सुरेश गर्ग, सीमा देवी, श्याम बंसल, शक्ति सौदा, गोपाल सैनी, बलविंद्र जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
बकरी भी मरे, मिलेगा मुआवजा: बेदी
कैथल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ और जलभराव से प्रभावित लोगों के हर नुकसान की भरपाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे गरीब की बकरी ही क्यों न मरे, उसका भी मुआवजा दिया जाएगा।
बेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अलग-अलग नुकसान पर अलग-अलग मुआवजा देने की घोषणा की है। मंत्रियों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने राहत कार्य के लिए अपना एक माह का वेतन देने का निर्णय लिया है।मंत्री ने कहा कि सरकार के बेहतर प्रबंधों से हरियाणा में नुकसान पड़ोसी राज्यों की तुलना में काफी कम हुआ। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसान हो या व्यापारी, सभी के नुकसान की भरपाई की जाएगी और सरकार हर नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी है। संवाद