फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Every INSO worker is a brave soldier: Digvijay

इनसो का हर कार्यकर्ता जांबाज सिपाही : दिग्विजय

Wed, 06 Aug 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 06 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Every INSO worker is a brave soldier: Digvijay
43 कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में संबो​धित करते दि​ग्विजय चौटाला। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन इनसो ने अपना 23वां स्थापना दिवस आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में मनाया। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि इनसो का हर कार्यकर्ता अपने आप में एक जांबाज सिपाही है।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनसो एक राजनीतिक संगठन होने के साथ-साथ एक सामाजिक संगठन भी है। इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन समय-समय पर बहुत से सामाजिक कार्य करती रहती है। उन्होंने बताया कि इनसो की स्थापना 5 अगस्त 2003 को कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर डॉ अजय सिंह चौटाला ने की थी। इनसो रूपी यह पौधा आज वट वृक्ष का रूप धारण कर चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इनसो छात्रों के हितों की लड़ाई पहले भी लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। इनसो ने पूरे प्रदेश में अपना 23वां स्थापना दिवस महिला सशक्तीकरण , कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, पर्यावरण समस्या, ब्लड डोनेशन, कृषि सुधार कार्यक्रम और महान व्यक्तियों के जीवन पर चर्चा करके मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पार्टी जिला अध्यक्ष अवतार चीका, धूप सिंह माजरा, अनिल चौधरी, रोशन ढांडा, संदीप गड़ी, दर्पण मित्तल, चंद्रभान दयोरा, स पूर्ण कोयल, हरपाल विर्क, सेवा बालू, विक्रम मयोली, जसवंत कोयल, कृष्ण बाजीगर, मनप्रीत राजौंद, राजेश राणा, राजेश सजुमा, विजय सैनी, शिल्ली पंडित, आशीष, दिनेश माना, रमनी, राहुल भाना, श्रीकांत पहलवान, बिल्लू नरड़, संदीपा क्योडक़, शिव रसूलपर, जोगिंदर कसान, कृष्ण राणा, भाग सिंह चिका, पिरथी सीड़ा, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

गीतों से बांधा समां

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें गायक गगन कोकरी, राहुल फाजिलपुरिया ने अपने गीतों के माध्यम से समा बांधा। कार्यक्रम के आयोजक सुनील नरड़ रहे। कार्यक्रम को पूर्व विधायक राजदीप फोगाट ने भी संबोधित किया। राजू ढुल ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed