फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Even after the wind blows people are suffering from heat

Kaithal News: हवा चलने के बाद भी लोगों को सता रही गर्मी

Fri, 12 Sep 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Even after the wind blows people are suffering from heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दो दिन से वातावरण में निरंतर गर्माहट बढ़ रही है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.1 और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवा भी आमजन को गर्मी से राहत नहीं दिला सकी। वातावरण में 80 प्रतिशत तक उमस रहने के कारण लोगों को पसीने से निजात नहीं मिली। गर्मी से बचने के लिए लोग पंखे और कूलर का सहारा ले रहे हैं।

पिछले 48 घंटों में तापमान में चार डिग्री तक बढ़ोतरी देखी गई है। चार दिनों से बारिश नहीं होने के कारण गर्मी और बढ़ गई है। करीब 20 दिनों तक निरंतर बारिश के बाद लोग थोड़ी राहत महसूस कर रहे थे, जब तापमान में पांच-छह डिग्री की गिरावट के कारण एसी और कूलर लगभग एक सप्ताह तक बंद रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले पांच दिनों तक आमजन को गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन


स्थानीय किसान मौसम के इस उतार-चढ़ाव को लेकर फसलों और सब्जियों के नुकसान की आशंका जता रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ रमेश चंद्र वर्मा के अनुसार अब 8 से 15 सितंबर के बीच मानसून की रफ्तार थमने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण अगले पांच दिन तक सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed