{"_id":"668f311da1d900ea4503d806","slug":"establishing-better-skill-training-centers-is-a-priority-jindal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-428147-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर कौशल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करना प्राथमिकता : जिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर कौशल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करना प्राथमिकता : जिंदल
Thu, 11 Jul 2024 06:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि कुरुक्षेत्र और कैथल में विकास के लिए विश्व का सबसे भव्य कौशल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है। वे इस दिशा में काम कर रहे हैं। देश-विदेश के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों का भ्रमण करके वहां से तकनीकी जानकारी जुटाई जा रही है कि किस प्रकार यहां बेहतर कौशल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जा सकते हैं।
यह बात बुधवार को भाजपा की विस्तारित जिला कार्यकारिणी बैठक में उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आ चुके हैं। लोकसभा के बाद पार्टी के पास सभी बूथों के आंकड़े हैं कि किस बूथ पर पार्टी की स्थिति क्या रही। ऐसे में सुधार का एक बेहतर मौका कार्यकर्ताओं के हाथ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे लोगों के बीच जाएं। उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराने के साथ-साथ यह भी पूछे कि वे किस तरह और अधिक बेहतर कार्य कर सकते हैं, ताकि उन लोगों को भी अपना बनाया जा सके जिन्होंने इस बार पार्टी को वोट नहीं दिया।
सांसद जिंदल ने कहा कि यदि विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़ेगी तो सांसद की ताकत भी डबल हो जाएगी। जिससे वे तेज गति से विकास कार्य करवा पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत भारत विश्व की अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें स्थान से पांचवें स्थान तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही देन है। उन्होंने लोगों से कहा कि स्वच्छता में ईश्वर का वास है। इसलिए सार्वजनिक कार्यक्रमों में प्लास्टिक के प्रयोग से बचें और साफ सफाई रखें।
विज्ञापन
जिंदल ने कहा कि परिवर्तन स्वयं से ही शुरू होता है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस स्वप्न को साकार करने में कुरुक्षेत्र लोकसभा की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत तभी बन सकता है जब प्रत्येक व्यक्ति की आमदनी तीन गुना बढ़े। इस दिशा में भी वे सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट वेदपाल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष करण देव कंबोज, प्रभारी मनीष यादव, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, विधायक लीला राम, विधायक पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, जसवंत पठानिया, रवि तारांवली, कुलवंत बाजीगर, पूर्व विधायक दिनेश कौशिक, तेजबीर सिंह, नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग, राम प्रताप, राजपाल तंवर, कर्मवीर कौल व सुरेश गर्ग आदि ने भी बैठक को संबोधित किया।