फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Enthusiasm shown in voting for the first time

Kaithal News: पहली बार मतदान में दिखा उत्साह

Sun, 26 May 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 26 May 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm shown in voting for the first time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। गुहला विधानसभा क्षेत्र में भी पहली बार मतदान करने के लिए पहुंची युवतियों में मतदान करने को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान मतदान करने पहुंचे युवतियों कहना था कि वे आगे भी इसी प्रकार से उत्साह से मतदान करेंगी।

सीए की पढ़ाई कर रही वार्ड नंबर 16 की हिमांशी जिंदल ने आज पहली बार अपना वोट डाला। पहली बार वोट डालते समय हिमांशी के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास झलक रहा था।
विज्ञापन


हिमांशी ने कहा कि उसे पूरा विश्वास है कि उनका वोट मजबूत और विकसित भारत बनने में अपनी भूमिका अदा करेगा।जिम्मेदारी का पल था

थापर यूनिवर्सिटी पटियाला से बीए सेकेंड ईयर साइक्लॉजी ऑनर की पढ़ाई कर रही गरिमा ग्रोवर ने कहा कि पहली बार वोट डालना बहुत ही जिम्मेदारी का पल था। उन्होंने कहा कि उनका पहला वोट देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। गरिमा ने कहा कि हमारा हर एक वोट देश वासियों के लिए बनने वाली नीतियों पर प्रभाव डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोच समझकर किया वोट

पहली बार मतदान करने आई वार्ड नंबर 16 की कशिश जिंदल ने कहा कि पहली बार वोट डालकर उसे एक जिम्मेवार नागरिक होने का अहसास हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारा वोट देश निर्माण में अहम भूमिका अदा करता है, ऐसे में हर एक नागरिक को सोच समझकर मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed