फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Enthusiasm shown for JNV entrance exam

Kaithal News: जेएनवी प्रवेश परीक्षा के लिए दिखा उत्साह

Sun, 19 Jan 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm shown for JNV entrance exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए शनिवार को जिले के केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया गया। जिलेभर में छह खंडों में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों पर 2559 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 930 छात्र अनुपस्थित रहे। बच्चों में परीक्षा के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखा।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से कक्षा छह में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की। इस वर्ष छठी कक्षा में केवल 80 सीटें उपलब्ध हैं, जिन पर चयनित छात्रों को प्रवेश मिलेगा। प्रिंसिपल रविंद्र शर्मा व शिक्षक प्रवीण मालिक ने बताया कि उनके स्कूल को परीक्षा केंद्र के रूप में चुना गया। यहां कुल 288 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरे प्रबंध किए गए थे। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात किया। भारत सरकार ने देशभर में नवोदय विद्यालय आवासीय, को-एजुकेशनल स्कूल खोले गए हैं। इनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है। इन विद्यालयों में छात्रों को आधुनिक तकनीकों और समग्र विकास पर आधारित शिक्षा दी जाती है। उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालयों में कक्षा छह से 12वीं तक मुफ्त शिक्षा दी जाती है। इसमें प्रवेश चयन परीक्षा के माध्यम से होता है, जो देशभर में आयोजित की जाती है। इन विद्यालयों में शिक्षा पूरी तरह से मुफ्त मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवन में परीक्षा के लिए कुल 239 छात्र पहुंचे

सीवन। खंड सीवन के सभी स्कूलों के बच्चों के लिए नगर के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केंद्र बनाया गया था। मयंकर सिंह, ब्रह्मजीत ऑर्ब्जवर के तौर पर परीक्षा में पहुंच कर देखदेख की। खंड शिक्षा अधिकारी सीवन सुरेश कैंदल भी परीक्षा के निरीक्षण के लिए पहुंचे। प्रधानाचार्य एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता सुदर्शन शर्मा ने बताया कि खंड सीवन के 297 बच्चों ने आवेदन किया था। कुल 239 छात्र पहुंचे, जिन्होंने भाग लिया। संवाद


कलायत के दो केंद्रों में 395 ने दी परीक्षा, 100 अनुपस्थित

ंकलायत। जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा के लिए कलायत में दो सेंटर बनाए गए थे। इनमें 395 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंगला ने बताया कि वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 264 बच्चों में 54 अनुपस्थित रहे। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कुल 231 में से 46 बच्चे अनुपस्थित रहे और 185 बच्चों ने परीक्षा दी। निरीक्षण के दौरान सिंगला के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय से जितेंद्र, सेंटर लेवल आब्जर्वर शोभा, प्रिंसिपल सुखदेव, सेंटर सुपरिटेंडेंट सतबीर ढुल, अनिल गर्ग, नरेंद्र श्योकंद, अनिल मोर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed