फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Entered the house and assaulted, FIR registered

Kaithal News: घर में घुसकर की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 27 Dec 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 27 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and assaulted, FIR registered
कैथल। थाना सिविल लाइन कैथल पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में डेरा अंबरसरिया कैथल की अनीता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 25 दिसंबर को परविंदर नामक व्यक्ति उनके घर में घुस गया तथा उसने घर का दरवाजा तोड़ते हुए उनके साथ मारपीट की। यह भी आरोप है कि आरोपी ने उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा तथा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

थाना सीवन पुलिस ने सटोरिये को पकड़ा
कैथल। थाना सीवन पुलिस ने सटोरिया के आरोपी सीवन निवासी राहुल को काबू कर लिया। जिसके कब्जे से 16620 रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि थाना सीवन पुलिस टीम ने सांयकालीन गश्त के दौरान सूचना पर सैंसी बस्ती सीवन के पास एक व्यक्ति सट्टा खाईवाली कर रहा है। पुलिस ने सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपी को काबू किया। आरोपी के खिलाफ थाना सीवन में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed