फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ensure maximum participation in youth festival: ADC

युवा महोत्सव में अधिक से अधिक भागीदारी करें सुनिश्चित : एडीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Ensure maximum participation in youth festival: ADC
कैथल। सभी काॅलेज प्रिंसिपल व इंचार्ज 21 व 22 नवंबर को राजकीय आईटीआई में आयोजित होने वाले युवा महोत्सव में अधिक से अधिक युवक व युवतियों की भागीदारी करवाना सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करें कि शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेना चाहिए, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। यह अपील एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने की।
विज्ञापन

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में युवा महोत्सव की तैयारियों एवं अब तक प्रतिभागियों की संख्या को लेकर विभिन्न काॅलेजों व आईटीआई से प्रिंसिपल की बैठक ले रहे थे। उन्होंने बताया कि आवेदन की तिथि को तीन दिन के लिए बढ़ाया गया है। अब जिले का 15 से 29 वर्ष तक आयु वर्ग का कोई भी विद्यार्थी 15 नवंबर तक आवेदन कर सकता है। आवेदक रजिस्ट्रेशन फॉॅर्म https://itiharyana.gov.in/sites/default/files/2024-10/DYF Registration Form 2024.pdf लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

बताया कि आवेदन के लिए प्रतिभागी को रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, फोटो व बैंक खाता की प्रति लाना अनिवार्य है। प्रथम आने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन 15 नवंबर तक राजकीय आईटीआई कैथल, खंड स्तरीय आईटीआई तथा नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जमा करवा सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए संस्थान में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव में 11 प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसमें लोक गीत ग्रुप, लोक गीत एकल, ग्रुप डांस हरियाणवी व एकल, फाॅक सांग ग्रुप व एकल, पोस्टर मेकिंग, कहानी लेखन, कविता, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, साइंस प्रोजेक्ट व मॉडल आदि प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। द्वितीय को 1500 व तृतीय को 1100 रुपये व प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इस मौके पर राजकीय आईटीआई प्रिंसिपल सतीश मच्छाल के अलावा विभिन्न कॉलेजों के प्रिंसिपल मौजूद रहे।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed