फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Enjoyed trekking in the desert

Kaithal News: रेगिस्तान में ट्रैकिंग कर उठाया आनंद

Tue, 12 Nov 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Nov 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Enjoyed trekking in the desert
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला की ओर से आयोजित पांच दिवसीय पीएम श्री विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने राजस्थान के जैसलमेर का भ्रमण किया। ट्रैकिंग के दौरान दर्शनीय स्थलों का उन्होंने जमकर आनंद उठाया।

जिले के सात पीएम श्री स्कूलों के मेधावी 68 विद्यार्थियों ने इस भ्रमण में हिस्सा लिया। नोडल जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि पहले दिन सभी विद्यार्थियों को जीप सफारी और रेगिस्तान में ऊंट सवारी करवाई। सभी ने रेगिस्तान में ट्रैकिंग करके आनंद उठाया और वहां की वनस्पति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगले दिन जैसलमेर स्थित बीएसएफ के कैंप का सभी विद्यार्थियों ने भ्रमण किया। इस दौरान उपस्थित सैनिकों से बात की और वहां रखे सेना के सभी हथियारों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उपस्थित सैनिकों से सभी ने इस विषय पर खुलकर बातचीत की। विद्यार्थियों ने विश्व प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर में माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस मंदिर की विशेषता यह है कि युद्ध के समय 1965 में युद्ध के समय जितने भी 450 गोले इस मंदिर में आकर गिरे, परंतु एक भी गोला मंदिर या मंदिर में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा। 1971 के शहीद स्मारक लोंगेवाला का भी भ्रमण किया।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने भारत पाकिस्तान बॉर्डर का भी भ्रमण किया। पीएम श्री स्कूल हाबड़ी कक्षा 12वीं की छात्रा हिमानी ने बताया कि वहां पर शुद्ध पेयजल बड़ी चुनौती है, जिसे मुकाबला किया और एक बात अवश्य ध्यान रखेंगे हरियाणा में जाकर जल बचाओ अभियान का विशेष ध्यान रखेंगे। प्रत्येक विद्यार्थी को जल बचाने के लिए प्रेरित करेंगे।

पीएम श्री स्कूल फरल की कक्षा 10वीं की छात्रा आशु ने कहा कि पांच दिन हमने राजस्थानी संस्कृति को अनुभव किया। पीएम श्री स्कूल नरड़ 12वीं कक्षा की छात्रा मीना ने कहा कि हमारे लिए जिले से बाहर घूमना बहुत ही मुश्किल था, जिसका शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा विभाग ने प्रबंध किया। भूना की 12वीं की छात्रा मोनिका ने अनुभव साझा कर इसे अविस्मरणीय बताया।


पीएम श्री स्कूल हुबली के कक्षा 12वीं के विद्यार्थी सावन ने कहा कि पांच दिवसीय इस कैंप में हमें सबसे ज्यादा अनुशासन में रहना सिखाया गया। पीएम श्री विद्यालय कमलपुर की कक्षा ग्यारहवीं के छात्र साहिल ने कहा कि मैं इस वर्ष भी अच्छे अंक लेने की कोशिश करूंगा, ताकि अगले वर्ष भी इस प्रकार के भ्रमण पर मेरा नाम आ सके। कक्षा 11वीं की छात्रा रीति ने अध्यापकों का आभार जताया। 12वीं की छात्रा प्रिया ने बताया कि यहां आकर पता चला कि पानी की कीमत क्या होती है, वहां के लोग पानी का बहुत ही कम प्रयोग करते हैं। कक्षा की छात्रा 12वीं की दीपांशी ने बताया कि वहां हमने दाल, बाटी व चूरमा खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed