फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Enjoy Geeta Jayanti festival from tomorrow: DC

कल से गीता जयंती महोत्सव का लें आनंद : डीसी

Fri, 28 Nov 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 28 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Enjoy Geeta Jayanti festival from tomorrow: DC
प्रेस वार्ता में जानकारी देती डीसी प्रीति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। उपायुक्त प्रीति ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी गीता के सार्वभौमिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक भाई उदय सिंह किला परिसर में किया जाएगा। इस दौरान यहां पर होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोग आनंद ले सकेंगे।

लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम में पत्रकारों को डीसी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि हवन यज्ञ और गीता पूजन के साथ इस महोत्सव की विधिवत शुरुआत होगी। तैयारियां जोरों पर हैं और सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी संजीदगी से कार्य कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि तीनों दिन अलग-अलग समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे यह महोत्सव कर्तव्य पालन, भाईचारा, और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला होगा।
विज्ञापन


28 नवंबर को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जखोली अड्डा में गीता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

29 नवंबर को भाई उदय सिंह किला परिसर में गीता यज्ञ के साथ महोत्सव का उद्घाटन होगा। इसी दिन विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 नवंबर को दोपहर 2 बजे सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से माता गेट से भव्य गीता सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी, जिसका समापन भाई उदय सिंह किला पर होगा। इसके बाद शाम 4 बजे से 6 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।


एक दिसंबर को ग्लोबल गीता चैटिंग कार्यक्रम

एक दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 12:15 बजे तक ग्लोबल गीता चैटिंग कार्यक्रम होगा, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे एक साथ गीता के श्लोकों का उच्चारण करेंगे। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन विद्याकार तीर्थ पर शाम 5:30 बजे दीपोत्सव और संध्या आरती के साथ गीता जयंती महोत्सव का समापन होगा। कार्यक्रम में सांसद नवीन जिंदल, विधायक सतपाल जांबा, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व विधायक लीला राम, अशोक गुर्जर, जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed