फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Encroachment will be removed from city roads

डीसी के दौरे का असर...शहर में सड़कों से हटवाया जाएगा अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Encroachment will be removed from city roads
कैथल। तीन दिन पूर्व निरीक्षण के दौरान शहर की सड़कों पर हुए अतिक्रमण को शीघ्र हटवाने के डीसी के निर्देश पर शनिवार को जिम्मेदार हरकत में नजर आए। नगर परिषद ने शहर में मुनादी करवाकर दुकानदारों को अपने अतिक्रमण स्वत: हटवाने का एलान किया। इसके लिए दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए टीम ने चेतावनी दी कि उसके बाद उनके सामान जब्त किए जाएंगे। साथ ही अन्य कार्रवाई भी की जाएगी। इससे दुकानदारों में खलबली मची है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व डीसी प्रदीप दहिया ने शहर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने शहर में सफाई व्यवस्था, पार्कों की स्थिति और अतिक्रमण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए थे। शहर की कई सड़कों पर अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की स्थिति रहती है। इससे आम जन को सड़क पार करते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से प्रारंभिक चरण में करनाल रोड, पिहोवा चौक, पुराना बस अड्डा चौक, छात्रावास रोड से भगत सिंह चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए शहर में ऑटो से मुनादी करवाई गई। सीएसआई जयवीर सिंह ने बताया कि शहर में दुकानदारों को जानकारी दी जा रही है कि यदि किसी ने सड़कों पर अतिक्रमण किया है तो वह दो दिन के भीतर अपने अतिक्रमण या निर्माण को खुद हटवा ले। अन्यथा नगर परिषद की टीम सड़क पर रखे गए सामान जब्त करेगी। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। सोमवार या मंगलवार को लघु सचिवालय से करनाल रोड होते हुए पिहोवा चौक, पुराना बस अड्डा चौक, छात्रावास रोड से भगत सिंह चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इसी कार्रवाई के लिए दुकानदारों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं और मुनादी भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed