फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Encroachment removed from market, goods seized

Kaithal News: बाजार से हटवाया अतिक्रमण, सामान किया जब्त

Sun, 14 Apr 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 14 Apr 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from market, goods seized
कैथल। शहर में सुगम यातायात व्यवस्था स्थापित करने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत शनिवार को यातायात पुलिस व नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सड़क पर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी उपासना के निर्देश पर शहर में सुगम व सुरक्षित और निर्बाध यातायात व्यवस्था स्थापित करने के लिए थाना प्रबंधक यातायात एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस व कैथल नगर परिषद की टीम द्वारा संयुक्त अभियान तहत बस स्टैंड कैथल, डाकखाना, कबूतर चौक व करनाल रो कैथल के पास दुकानदारों व रेहडी वालों द्वारा किया गया अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों को समझाया और उन्हें बताया कि दोबारा दुकान के सामने सड़क पर सामान रखने पर उनका सामान जब्त किया जाएगा। बार-बार समझाने पर भी अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान नगर परिषद टीम ने जब्त भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर दुकानदारों ने पुलिस को सहयोग देते हुए आश्वासन दिया कि वे आगे से पुलिस प्रशासन के कल्याणकारी कार्य में सहयोग करके सड़क पर अतिक्रमण नहीं करेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि दुकानदारों की ओर से सड़क पर सामान रखने व दुकान के आगे वाहन खड़ा होने से रास्ता काफी तंग हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed