फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   encroachment

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
encroachment
यातायात पुलिस ने मंगलवार को एसपी शशांक कुमार सावन के निर्देश पर शहर में एसएचओ ट्रैफिक सबइंस्पेक्टर मुखत्यार सिंह तथा नगरपालिका कर्मचारियों व अधिकारियों की टीम द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसमें पुराना बस स्टैंड, छात्रावास रोड, नरवानियां बिल्डिंग, कबुतर चौक, भगत सिंह चौक तथा अन्य स्थानों पर दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान अपनी दुकानों के आगे सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले 20 दुकानदारों का एमसीडी द्वारा चालान किया गया, जबकि काफी दुकानदारों द्वारा पुलिस को देखकर अपना सामान हटा लिया गया, जिनको अतिक्रमण ना करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। कर्मचारियों ने उनको सचेत किया कि फिर से अतिक्रमण करने पर ना सिर्फ भारी-भरकम जुर्माना किया जाएगा, अपितु उनके सड़क पर रखे सामान को भी जब्त कर लिया जाएगा। इस अवसर पर दुकानदारों द्वारा आश्वासन दिया गया कि वे आगे से पुलिस व प्रशासन के कल्याण कारी कार्य में निरंतर सहयोग प्रदान करते हुए सड़क पर अतिक्रमण नहीं करेंगे।
विज्ञापन

पिहोवा चौक पर फुटपाथ पर स्थाई अतिक्रमण: पिहोवा चौक पर इसी तरह से पुराने बस अड्डा की शर जाने वाली सड़क पर जनरेटर, बैंच व अन्य सामान रखकर फुटपाथ पर पूरी तरह से अवैध कब्जा रहता है। सड़क पर बाइक व वाहन खड़े रहते हैं। जिस कारण यहां से गुजरने वाले लोग परेशान रहते हैं। यह स्थिति तब है। जब पिहोवा चौक पर 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed