फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Encourage voters to fill out and submit the enumerator forms: DC

मतदाताओं को प्रगणक पत्र भरकर जमा कराने के लिए जागरूक करें : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Encourage voters to fill out and submit the enumerator forms: DC
कैथल। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के लिए उपायुक्त अपराजिता ने सोमवार को सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी दलों से अपील की कि वे एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करें और मतदाताओं को प्रगणक पत्र भरकर समय पर बीएलओ के पास जमा कराने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

डीसी ने स्पष्ट किया कि 14 जुलाई के बाद कोई भी प्रगणक पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी राजनीतिक दल अपने बूथ स्तर के एजेंटों के माध्यम से यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक मतदाता निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने प्रगणक पत्र जमा कर दें। उन्होंने कहा कि यदि प्रगणक पत्र जमा नहीं किया गया तो संबंधित मतदाता का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल होने में परेशानी आ सकती है।
विज्ञापन

बैठक में इनेलो, जजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न सवाल और जमीनी स्तर पर आ रही कुछ समस्याएं उठाईं। डीसी अपराजिता ने सभी जिज्ञासाओं का विस्तार से समाधान किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीएलओ से समन्वय कर समस्याओं का तत्काल निपटारा किया जाए। डीसी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ घर-घर जाकर वितरित किए गए प्रगणक पत्र वापस एकत्र कर रहे हैं। अब तक 6 लाख 7 हजार 250 प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं और प्रक्रिया 14 जुलाई तक जारी है। इसके साथ ही मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित और एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज होने वाले मतदाताओं की सूची भी तैयार की गई है, जोकि अब तक 34 हजार 435 चिह्नित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed