फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Encounter between police and criminals following two robbery incidents in Kaithal; three accused shot in leg

Haryana: कैथल में लूट की दो वारदातों के बाद पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, तीन आरोपियों के पांव में लगी गोली

Sat, 13 Jun 2026 10:34 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 13 Jun 2026 10:34 AM IST
सार

डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चौथे की तलाश जारी है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Encounter between police and criminals following two robbery incidents in Kaithal; three accused shot in leg
पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल में शनिवार तड़के लूट की दो घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे चार बदमाशों में से तीन को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ में तीनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार देर रात कलायत क्षेत्र स्थित सहारण होटल में चार बदमाश हथियारों के बल पर लूटपाट करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


होटल संचालक रामनरेश, कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया तो आरोपी मौके से भाग निकले। इसके बाद आरोपी कैथल के बलराज नगर स्थित त्रिमूर्ति कांटे के पास एक पेट्रोल पंप के बाहर पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूटी सवार एक व्यक्ति को रोककर हथियार दिखाया और उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित के गिरने के बाद आरोपी उसकी स्कूटी तथा डिग्गी में रखी करीब 60 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही सीआईए कलायत और एवीटी कैथल की टीमों ने आरोपियों का पीछा शुरू किया। पहली मुठभेड़ शुगर मिल के पास हुई, जहां दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी। दूसरी मुठभेड़ सुबह करीब सवा सात बजे गांव ग्योंग के खेतों में हुई, जिसमें तीसरा आरोपी घायल होकर पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जींद जिले के गांव खांडा निवासी अंकित, गोलू और निरंजन के रूप में हुई है। डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चौथे की तलाश जारी है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed