{"_id":"2b6f5867d85bd1643af23da9002140e2","slug":"encoarchment-on-mc-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद की जमीन पर कब्जे का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद की जमीन पर कब्जे का प्रयास
कैथल
Updated Wed, 16 Apr 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला-चीका रोड पर स्थित महादेव कॉलोनी में नगर परिषद की जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास किया गया। कब्जे की शिकायत के बाद नगर परिषद अधिकारियों ने काम रुकवा दिया है। एसडीएम नरहरि सिंह बांगड़ ने मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं।
जानकारी के अनुसार कुछ लोगों द्वारा गुहला-चीका रोड पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस संबंध में किसी ने अधिकारियों को शिकायत की कि यहां नगर परिषद की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। शिकायत मिलते ही बिल्डिंग इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौके पर पहुंचे।
उन्होंने पुलिस की सहायता लेकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया। बिल्डिंग इंस्पेक्टर का कहना है कि महादेव कॉलोनी में नगर परिषद की जमीन है। जिस पर कुछ लोग लगभग 35 गज जगह पर कब्जा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जमीन पर दीवार बनाने की शुरुआत हो गई थी। इसके लिए पुलिस को कार्रवाई के लिए भी लिखा जा रहा है। कब्जा हटवाने में उनके साथ नगर परिषद के एमई सतीश कुमार व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
जमीन की पूरी पड़ताल होगी : एसडीएम
इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता ठाकुर लाल शर्मा ने बताया कि यहां नगर परिषद की ढाई एकड़ जमीन है। कब्जे की सूचना मिली थी। अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई है।
नगर परिषद के अध्यक्ष रामनिवास मित्तल ने कहा कि महादेव कालोनी में परिषद की जमीन पर कब्जे की शिकायत मिली थी। शहर में परिषद की जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। एसडीएम नर हरि सिंह बांगड़ ने का कहना है कि जमीन की पूरी पड़ताल की जाएगी। जितनी भी परिषद की जमीन होगी, उसे निकलवाया जाएगा। परिषद की जमीन पर अवैध कब्जे नहीं होने दिए जाएंगे।