फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   empo filled with MNREGA workers overturns, 30 injured

Kaithal News: मनरेगा मजदूरों से भरा टेंपो पलटा, 30 चोटिल

Sun, 08 Sep 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 08 Sep 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
empo filled with MNREGA workers overturns, 30 injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। मनरेगा मजदूरों को गांव पीडल से सरौला ले जा रहा टेंपो पीडल गांव से आगे चीका-कैथल रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में इसमें सवार 30 से अधिक मनरेगा मजदूर चोटिल हो गए। घायल मजदूरों को राजेंद्रा अस्पताल पटियाला भेजा गया है।

पता चला है कि ये सभी मजदूर मनरेगा योजना के तहत गांव सरौला में बीएमएल नहर की खोदाई का काम करने के लिए गांव से जा रहे थे। यह गांव करीब 25 किलोमीटर दूर पड़ता है। रोजाना इसी तरह से निजी वाहन में सवार होकर मजदूर दिहाड़ी करने के लिए जाते हैं।
विज्ञापन


मनरेगा मजदूर यूनियन के महासचिव जितेंद्र खेड़ी ने इस दुर्घटना की जानकारी गुहला ब्लॉक की बीडीपीओ व एबीपीओ को दी है। घायल मजदूरों में संतोष, रीना, सुमन, बाला, निर्मला, गीता व सुनील को ज्यादा चोट होने से पटियाला भेजा गया है। इस घटना में सुमन, सीमा, मीणा, ममता, पूजा, देबो, छन्नो देवी, सुरेश, ममता व संतोष को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनरेगा मजदूर मैट रिंकू राम ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को नजदीक के गांव में ही काम दिया जाना चाहिए। सरकार की ओर से यह नियम है कि मनरेगा मजदूरों को पहले उन्हीं के गांव में मजदूरी दी जाए और यदि उनके गांवों में मजदूरी का कार्य नहीं है तो फिर पास के गांव में दिया जाए। उन्होंने कहा कि गांव पीडल से सरौला करीब 25 किलोमीटर दूर है। अधिक दूर होने के कारण कार्यस्थल तक पहुंचने के लिए मजदूरों के पास कोई निजी साधन नहीं है। सरकार की ओर से भी वाहन की कोई व्यवस्था नहीं है।


सरकारी अस्पताल गुहला में 25 से अधिक मजदूरों का उपचार किया। करीब सात से आठ मजदूरों को चोट ज्यादा लगी, जिन्हें पटियाला भेजा है। -डॉ. अमन बंसल, चिकित्सक सरकारी अस्पताल गुहला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed