फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Employment fair today at Government Girls Senior Secondary School

Kaithal News: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आज रोजगार मेला

Thu, 03 Aug 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 03 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Employment fair today at Government Girls Senior Secondary School

विज्ञापन
कैथल। वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में लगने वाले रोजगार मेले को लेकर बुधवार को डीपीसी ने सभी कर्मचारियों की बैठक ली और अपनी अपनी जिम्मेदारी से अवगत कराया।

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला एनएसक्यूएफ के तहत लगाया जा रहा है। रोजगार मेले के मुख्य अतिथि के तौर पर अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि इस रोजगार मेले को सफल बनाने के लिए बुधवार को 50 वोकेशनल अध्यापकों की बैठक हुई। बैठक में सबको अपनी-अपनी ड्यूटी बता दी गई है, ताकि मेले का सफल आयोजन किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में जिला कैथल के 400 से अधिक बच्चे भाग लेंगे। यह बच्चे वोकेशनल एजुकेशन से 12वीं पास कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के 84 स्कूलों में 14 वोकेशनल कोर्स चल रहे हैं, इनमें एग्रीकल्चर, बैंकिंग, ऑटोमोबाइल्स, ब्यूटी एंड वैलनेस, पेशेंट केयर, इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइनिंग, रिटेल, टूर एंड ट्रेवल्स, कोर्स करवाए जा रहे हैं। जिनमें 161 वोकेशनल अध्यापक कार्यरत है। संवाद



हरियाणा सरकार के रोजगार उन्मुख शिक्षा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए इस प्रकार के मेले बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के मेलों से बच्चों में और उत्साह बढ़ेगा।


एपीसी मनोज पवार न बताया कि इस मेले में 40 से अधिक हरियाणा से कंपनियां आएंगी, जो बच्चों को योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध करवाएंगी। यह मेला पिछले वर्ष भी लगा था, जिसमें लगभग 182 बच्चों को रोजगार के लिए अनुमोदित किया था। उन्होंने बताया कि जो बच्चे रोजगार मेले में आएंगे उनको लेकर आने की जिम्मेवारी संबंधित वोकेशनल अध्यापक की रहेगी। सभी अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर इस में भाग लेना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को रोजगार मिल सके। इस अवसर पर एपीसी कुशल कुमार, एपीसी बलजीत सिंह, एपीसी मनोज पवार, एनएसक्यूएल कोऑर्डिनेटर विशाल शर्मा व टेक्निकल कोऑर्डिनेटर अंकुर गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed