फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Employees will not vote if old pension is not given: Majra

पुरानी पेंशन नहीं दी तो वोट नहीं देंगे कर्मचारी : माजरा

Mon, 20 May 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 20 May 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Employees will not vote if old pension is not given: Majra
कैथल। पेंशन बहाली संघर्ष समिति जिला कैथल की बैठक अग्रसेन धर्मशाला नजदीक अनाज मंडी कैथल में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल मुख्य रुप से शामिल हुए। कर्मचारियों ने एकमत से फैसला लिया कि अगर उनको पुरानी पेंशन नहीं दी जाएगी तो वह वोट नहीं देंगे। उनका नारा नो पेंशन, नो वोट रहा।
विज्ञापन

जिला प्रधान सुरेंद्र माजरा ने बताया कि बैठक में विभागों, पदों और संगठनों के सभी कर्मचारी पुरानी पेंशन लागू करवाने के लिए एकत्रित हुए। बैठक में महासचिव हरियाणा ऋषि नैन ने बताया कि किस तरह से पुरानी पेंशन के लिए लगातार 2018 से कर्मचारी संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही। सुरेंद्र माजरा ने कहा कि कर्मचारी अब एकजुट हो चुके हैं। अब वे पुरानी पेंशन लिए बिना नहीं मानेंगे। सरकार को भी चाहिए कि सरकारी कर्मचारियों के हित में पुराने पेंशन लागू करें। प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल ने कहा कि वे वोट फॉर ओपीएस मुहिम को गांव, वार्ड और कस्बे तक लेकर गए हैं। आज हरियाणा की ग्राम पंचायत और आम नागरिक भी चाहता है कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिले। बैठक में ज्ञान गिल, पुरुषोत्तम, पवन शर्मा, सुरेंद्र चहल, दीपक, राजेश, दलवीर राठी, सुरेश, रविश, राजीव मलिक, दिनेश शर्मा, राजवीर व नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed