Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Employees staged a protest and submitted a memorandum against the arrest of guest teacher leaders.

Kaithal News: अतिथि अध्यापकों के नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Employees staged a protest and submitted a memorandum against the arrest of guest teacher leaders.
सीटीएम को मांगो का ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारी नेता। विज्ञ​प्ति
कैथल। कुरुक्षेत्र में नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अतिथि अध्यापकों के नेताओं की गिरफ्तारी और शिक्षकों को हिरासत में लेने के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ कैथल के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। राज्य कमेटी के आह्वान पर जिला प्रधान ओमपाल भाल की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने लघु सचिवालय स्थित पार्क में सभा की और सरकार के नाम ज्ञापन सीटीएम को सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों पर हमला बताते हुए सरकार से आंदोलनकारियों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों का समाधान करने की मांग की। सभा का संचालन जिला सचिव शिवचरण ने किया। इसमें सर्व कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान कपिल सिरोही, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, जिला सचिव मा. रामफल दयोहरा, वन मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान विजय शर्मा, सीटू जिला प्रधान सत्यवान, अनुबंधित अध्यापकों के राज्य संगठन सचिव पलविंदर पानू और रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला कैशियर जयप्रकाश सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने विचार रखे।
विज्ञापन


ओमपाल भाल ने कहा कि अतिथि अध्यापक 23 जून से कुरुक्षेत्र में नियमितीकरण की मांग को लेकर पड़ाव डाले हुए हैं। इस दौरान वे पांच बड़े प्रदर्शन और एक न्याय यात्रा कर चुके हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों का समाधान करने के बजाय आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। मॉक असेंबली में शामिल होने जा रहे शिक्षकों की बसों को रास्ते में रोकना और अध्यापक नेताओं को हिरासत में लेना अनुचित है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग उठाना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सरकारी स्कूलों में वर्ष 2005-06 से निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और मेरिट के आधार पर अतिथि अध्यापकों की नियुक्तियां हुई थीं। वे करीब 21 वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल से कर्मचारी लेंगे प्रदर्शन में भाग
ओमपाल भाल ने कहा कि अतिथि अध्यापकों का मुद्दा प्रदेश के सभी विभागों में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों की रोजगार सुरक्षा और नियमितीकरण से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रैली होगी, जिसमें कैथल से कर्मचारी भाग लेंगे। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर टीमें बनाकर विभागों में कर्मचारियों से संपर्क किया जाएगा और पर्चे वितरित किए जाएंगे।

सीटीएम को मांगो का ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारी नेता। विज्ञप्ति

सीटीएम को मांगो का ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारी नेता। विज्ञप्ति

सीटीएम को मांगो का ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारी नेता। विज्ञप्ति

सीटीएम को मांगो का ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारी नेता। विज्ञप्ति

सीटीएम को मांगो का ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारी नेता। विज्ञप्ति

सीटीएम को मांगो का ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारी नेता। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed