{"_id":"6afb475a592872a86b04cdc8","slug":"60-year-old-woman-contracts-chikungunya-third-case-in-the-district-kaithal-news-c-245-1-kht1014-157972-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 60 वर्षीय महिला को चिकनगुनिया, जिले में तीसरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 60 वर्षीय महिला को चिकनगुनिया, जिले में तीसरा मामला
विज्ञापन
कैथल। जिले में चिकनगुनिया का तीसरा मामला सामने आया है। मॉडल टाउन-जींद रोड निवासी 60 वर्षीय महिला चिकनगुनिया से संक्रमित मिली। महिला की चंडीगढ़ में जांच हुई थी, जहां रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। महिला का चंडीगढ़ में पहले से ही उपचार चल रहा है। इससे पहले गांव मंडी सादरा और मॉडल टाउन अंबाला रोड पर चिकनगुनिया के एक-एक मामले की पुष्टि हो चुकी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में नए मामले के साथ जिले में चिकनगुनिया के कुल मरीजों की संख्या तीन हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में डेंगू के भी 20 मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार को 11 नए सैंपल लिए गए। जिले में अब तक डेंगू जांच के लिए 1350 सैंपल लिए जा चुके हैं। उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि नवंबर तक मौसम मच्छरों के पनपने के अनुकूल रहता है। घरों में और आसपास पानी जमा न होने दें। बुखार, सिरदर्द व जोड़ों में तेज दर्द होने पर खुद दवा लेने के बजाय डॉक्टर से जांच करवाएं।
10851 घरों की जा चुकी जांच
स्वास्थ्य विभाग की टीमें मच्छरों के लार्वा की जांच और लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं। सोमवार तक विभाग की टीमों ने 10851 घरों और 19629 पानी के कंटेनरों की जांच की। इस दौरान 28 स्थानों पर लार्वा मिला। अब तक 4186 चालान और नोटिस जारी किए गए हैं।