Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Procurement system under scrutiny; 4,000 farmers registered but did not arrive at the mandis (agricultural markets).

Kaithal News: जांच के घेरे में खरीद व्यवस्था, 4 हजार किसानों ने पंजीकरण कराया पर मंडियों में नहीं पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Procurement system under scrutiny; 4,000 farmers registered but did not arrive at the mandis (agricultural markets).
धान को बरसाते हुए मजदूर। संवाद
कैथल। जिले में धान खरीद व्यवस्था अब जांच के घेरे में आ गई है। धान की सरकारी खरीद के लिए पंजीकरण करवाने वाले करीब 4 हजार किसान ऐसे सामने आए हैं, जो पंजीकरण के बावजूद धान लेकर मंडियों में नहीं पहुंचे। वहीं, करीब 3 हजार किसानों की मल्टीपल एंट्री मिलने से खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका गहरा गई है।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किसानों ने पंजीकरण करवाने के बाद धान मंडियों में क्यों नहीं पहुंचाया और जिन किसानों की बार-बार एंट्री मिली है, उनके मामलों में वास्तविक स्थिति क्या है। मुख्यालय से प्रशासन के पास पहुंची सूची में प्रारंभिक स्तर पर सामने आए इन आंकड़ों के बाद खरीद व्यवस्था की पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारियों की ओर से पंजीकरण कराने वाले किसानों के रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है। इसके साथ ही उन किसानों की भी जांच की जाएगी, जिन्होंने एक से अधिक बार धान मंडियों में पहुंचाया है। जांच का उद्देश्य यह स्पष्ट करना है कि मल्टीपल एंट्री के पीछे वास्तविक आवक की स्थिति क्या रही और कहीं खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता तो नहीं हुई। ये सात हजार किसान पूरे जिले की मंडियों से सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
गत वर्ष की बजाय आवक कम
धान खरीद सीजन के दौरान जिले में आवक और सरकारी खरीद के आंकड़ों पर भी नजर रखी जा रही है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 15 नवंबर को शाम छह बजे तक कैथल जिले में 8.39 लाख मीट्रिक टन धान की आवक दर्ज की गई थी, जबकि सरकारी खरीद 8.14 लाख मीट्रिक टन की हुई थी। गत वर्ष जिले में धान की कुल आवक खरीद की अंतिम तिथि तक 8.94 लाख मीट्रिक टन दर्ज की गई थी। अब की बार आवक गत वर्ष से कम है।

करीब सात हजार किसानों के पंजीकरण और आवक संबंधित जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कितने मामलों में केवल रिकॉर्ड संबंधी अंतर है और कितने मामलों में अनियमितता की आशंका सही पाई जाती है। - संजय कुमार, एसडीएम, कैथल

धान को बरसाते हुए मजदूर। संवाद

धान को बरसाते हुए मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed