फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Employees' holidays canceled, free bus service for women and children from 12 o'clock today

कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, आज 12 बजे से महिलाएं और बच्चों के लिए निशुल्क बस सेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Employees' holidays canceled, free bus service for women and children from 12 o'clock today
रक्षाबंधन पर रोडवेज डिपो कैथल द्वारा डिपो एक दिन पहले सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। केवल आपातकालीन छुट्टियां ही कर्मचारियों के लिए मान्य रहेगी। रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा का लाभ देने की तैयारियों में कैथल डिपो का स्टाफ जुट गया है। रक्षाबंधन पर डिपो से सभी रूटों पर अतिरिक्त बसें चलेंगी और इनमें महिलाएं 15 वर्ष तक के बच्चे के साथ मुफ्त सफर कर सकेंगी। निशुल्क यात्रा का समय शनिवार 21 अगस्त को दोपहर 12 से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगा। इसके लिए लोकल रूटों पर चलने वाली बसों के फेरे बढ़ाने की योजना भी अधिकारियों ने तैयार कर ली है और बूथ से बसों का संचालन नियमित होगा।
विज्ञापन

विदित रहे कि पिछले साल की तुलना में इस बार यात्रियों की संख्या तीन से चार गुना तक बढ़ने का अनुमान है। रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज विभाग किसी भी रूट पर बसों का संचालन बंद नहीं करेगा। पिछले साल की बात करें तो करीब पांच हजार यात्रियों ने बस स्टैंड से विभिन्न रूटों पर सफर किया था। इस बार इनकी संख्या पंद्रह हजार से अधिक रहने का अनुमान है। इसको लेकर बाकायदा सभी चालकों और परिचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इन रूटों पर बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे
रक्षाबंधन पर्व पर लंबे रूटों पर तो बसें सामान्य दिन की तरह ही तय समय पर बसें चलेंगी, लेकिन लोकल रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार करनाल, कुरुक्षेत्र, पिहोवा, असंध, चीका इत्यादि लोकल रूटों पर यात्रियों की संख्या के मुताबिक बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसका खाका तैयार किया जा चुका है। वहीं रोजाना दोपहर 12 बजे कैथल से दिल्ली के लिए बस निर्धारित है। इसी आधार पर शनिवार दोपहर बाद महिलाएं 15 साल के बच्चों के साथ दिल्ली के लिए निशुल्क यात्रा का लाभ उठा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस लाख से अधिक है डिपो का दैनिक राजस्व
कैथल डिपो के राजस्व की स्थिति भी पिछले कुछ समय में सुधरी है। कोरोना के दौरान कई माह तक रोडवेज के पहिये थमे रहे। इसके चलते राजस्व का नुकसान हुआ। अब कैथल डिपो का दैनिक राजस्व दस लाख से अधिक रहता है और प्रतिदिन आठ से दस हजार यात्री विभिन्न रूटों पर सफर करते हैं।
यात्रियों के लिए ज्यादा से ज्यादा बसों को चलाया जाएगा
ड्यूटी इंस्पेक्टर आनंद शर्मा ने बताया कि विभाग के आदेशानुसार यात्रियों की सुविधा के लिए ज्यादा से ज्यादा बसों को रूटों पर चलाया जाएगा। वर्कशॉप में कोई भी बस नहीं रहेगी।

कर्मचारियों पर रहेगी विशेष नजर
संस्थान प्रबंधक रोहताश जांगड़ा ने बताया कि सरकार व विभाग के आदेशों के बाद शनिवार 12 बजे से महिलाओं के लिए बसों में निशुल्क यात्रा शुरू हो जाएगी। इस दौरान निजी बस चालकों व रोडवेज विभाग के कर्मचारियों पर विशेष नजर रहेगी। कहीं पर लापरवाही पाई जाती है संबंधित कर्मचारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed