फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Employees expressed anger, asked for promotion

Kaithal News: कर्मचारियों ने जताया रोष, मांगी पदोन्नति

Tue, 04 Mar 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Employees expressed anger, asked for promotion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोक एवं भवन निर्माण विभाग की क्लेरिकल एसोसिएशन की सेामवार को विश्राम गृह में राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अधीक्षक अभियंता परिमंडल अंबाला से मुलाकात की।

सभी कर्मचारियों ने राज्य प्रधान जगदीश फौजी के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर रोष प्रकट किया और कई मांगों को लेकर अधीक्षक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। मांगों में मुख्य रूप से लिपिक वर्ग, अधीक्षक तक प्रमोशन,लिपिक की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में बदलाव किया गया।
विज्ञापन


लिपिक वर्ग की वरिष्ठ सूची जारी की जाए और इसके अलावा भी लिपिक वर्ग के हितों के बहुत से मुद्दों पर चर्चा की गई। संगठन ने अधीक्षक अभियंता को बताया कि पीडब्लूडी लोक व भवन निर्माण विभाग में लिपिक पदों पर पांच साल में प्रमोशन है जब कि सिंचाई विभाग में दो साल और पब्लिक हेल्थ में तीन साल है। उन्होंने अधीक्षक अभियंता से आग्रह किया कि पीडब्ल्यूडी सिंचाई विभाग की तर्ज पर लिपिक से उपमंडल लिपिक के पद पर दो साल में
विज्ञापन
विज्ञापन


पदोन्नति की जाए।

सिंचाई विभाग की तर्ज पर लिपिक वर्ग की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी बनाए जाए जिसमें तीन साल में इच्छानुसार और पांच साल में अनिवार्य रूप से ट्रांसफर की जाए।

अधीक्षक अभियंता ने संगठन की मांगों को ध्यान से सुना और जल्द ही कार्यवाही करने के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेजने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर राज्य प्रधान जगदीश फौजी के साथ पंकज कंबोज, शिव कुमार, ऋषि धनखड़, बिट्टू चीका, सुभाष शर्मा, रवि, प्रवीण, मनोज, सतीश व अन्य साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed