{"_id":"6478f495886e08b2eb01ee65","slug":"employees-demonstrated-against-the-officer-kaithal-news-c-245-1-sknl1012-71-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कर्मचारियों ने अधिकारी के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कर्मचारियों ने अधिकारी के खिलाफ किया प्रदर्शन
Fri, 02 Jun 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
ढांड। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने सब यूनिट प्रधान अंकुर मेहला के नेतृत्व में गेट मीटिंग कर उपमंडल अधिकारी खिलाफ नारेबाजी की।
प्रधान अंकुर मेहला ने कहा कि ढांड सब डिविजन के एसडीओ का कर्मचारियों के प्रति तानाशाही का रवैया अपनाया जा रहा है। इसका यूनियन कड़ा विरोध करती है। विरोध स्वरूप वीरवार को अपना काम छोड़कर कर्मचारियों को दो घंटे गेट मीटिंग करनी पड़ रही है। उन्होंने एसडीओ पर आरोप लगाया है कि शनिवार व रविवार को छुट्टी के दिन कर्मचारियों को बिना किसी काम के कार्यालय में बुलाता है।
पांच बजे छुट्टी के समय के बाद स्वयं कार्यालय मेेंं आकर बैठ जाता है। इससे कर्मचारियों को बेवजह कार्यालय मेंं बैठने को मजबूर करता है। सब डिविजन के कर्मचारियों को आए दिन पत्राचार के माध्यम से बिना किसी वजह के कारण बताओ नोटिस जारी करके उन्हें मानसिक तौर से परेशान करता है। इससे सब डिविजन के समस्त कर्मचारियों में एसडीओ के रवैये के खिलाफ भारी रोष है। प्रधान ने कहा कि इसके लिए यूनियन का प्रतिनिधिमंडल कई बार व्यक्तिगत तौर पर उनसे मिलकर कर्मचारियों के प्रति इस प्रकार के व्यवहार के बदलाव लाने के लिए कह चुके है।
विज्ञापन
लेकिन यूनियन की इन सब बातों से एसडीओ के व्यवहार में कोई बदलाव नही आया है। जिससे परेशान होकर उन्हें गेट मीटिंग कर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। यूनियन ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि अगर एसडीओ अपना व्यवहार बदले। अन्यथा कर्मचारी आंदोलन तेज करेंगे। मंच संचालन सचिव अंग्रेज सिंह ने किया। इस अवसर पर गांधी जेई सत्यवान जेई, प्रवीण, रमेश फौजी, राजेश, रविंद्र, रणधीर, सतीश, सतबीर, मनीष, कुलदीप, करनैल, अंकुश, महेंद्र, कर्मबीर व रामपाल भी मौजूद रहे।
दूसरी ओर विद्युत निगम ढांड के एसडीओ प्रिंस बूरा ने कहा कि उनके ऊपर कर्मचारियों की तरफ से लगाए जा रहे आरोप निराधार है। ऐसी कोई बात नहीं है। कर्मचारियों को किसी भी प्रकार से परेशान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारी उनसे मिलकर समस्या का समाधान करवाएं।