फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Employees came to protest against the decision to cancel recruitment

Kaithal News: भर्ती रद्द करने के फैसले के विरोध में आए कर्मी

Fri, 07 Jun 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 07 Jun 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Employees came to protest against the decision to cancel recruitment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के हरियाणा में सरकारी भर्तियों में सामाजिक-आर्थिक मापदंड के पांच अंकों व भर्ती रद्द करने के फैसले के बाद वीरवार को हनुमान वाटिका में बिजली निगम में लगे जिले के नवचयनित सहायक लाइनमैन और एसए (शिफ्ट अटेंडेंट) ने बैठक की। इस दौरान तारागढ़ निवासी एएलएम अनिल कुमार की अगवाई में जमा हुए युवाओं ने भर्ती रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले को उनके साथ अन्याय बताया।


युवाओं ने कहा कि उन्होंने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के दोनों परीक्षा पास कर नौकरी हासिल की है। अब उन पर दोबारा परीक्षा पास करने की शर्त लगाना गलत है। इसका वे विरोध करते हैं। अनिल कुमार ने बताया कि सभी ने पेपर पास कर नौकरी हासिल की थी। हाईकोर्ट में सरकार उनका मजबूती से पक्ष नहीं रख पाई। तभी फैसला आया है। युवाओं ने बैठक कर विचार विमर्श किया है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी आश्वासन दिया है। यदि जवाब नहीं आता तो उसके बाद सभी युवा एकजुट होकर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। इस मौके पर बलविंद्र, नविंद्र, रविंदर, कमल, अमित व पुष्पा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed