फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Emphasis on reactivating the organizational structure of VHP

Kaithal News: विहिप के संगठनात्मक ढांचे को फिर सक्रिय करने पर जोर

Thu, 05 Jun 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 05 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on reactivating the organizational structure of VHP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत प्रखंड में बजरंग दल की नई इकाई के गठन के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें विहिप के विभिन्न प्रकल्पों पर चर्चा हुई और संगठनात्मक ढांचे को पुनर्सक्रिय करने पर जोर दिया गया।

बजरंग दल कैथल नगर संयोजक खुशीराम ने कहा कि कलायत में पहले बजरंग दल की इकाई बेहद सक्रिय और प्रभावशाली थी, लेकिन बीते समय में इसका पुनर्गठन नहीं हो पाया। उन्होंने प्रखंड इकाई के सदस्यों से आग्रह किया कि जल्द से जल्द इकाई का गठन किया जाए और कुछ कार्यकर्ताओं को हिसार में प्रस्तावित प्रशिक्षण वर्ग में भेजा जाए।
विज्ञापन


विहिप जिला उपाध्यक्ष बीरभान निर्मल ने कहा कि वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कार्यकर्ताओं में निष्ठा, अनुशासन और संगठनात्मक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल केवल एक संगठन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की अपेक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन जैसी कठिन परिस्थितियों में जन्मा यह संगठन आज राष्ट्र निर्माण में जुटे युवाओं की प्रेरणास्रोत शक्ति बन चुका है। सेवा, सुरक्षा और संस्कार के त्रि-स्तंभों पर आधारित यह संगठन श्रीराम, श्रीकृष्ण, श्री हनुमान, छत्रपति शिवाजी और महाराणा प्रताप जैसे महापुरुषों के आदर्शों पर आधारित है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कलायत प्रखंड में बजरंग दल की इकाई का गठन शीघ्र किया जाएगा ताकि युवाओं को संगठन से जोड़ा जा सके और सनातन संस्कृति के संरक्षण व प्रचार में योगदान दिया जा सके।


इस बैठक में सुरेश गौ संवर्धन

(जिला प्रमुख), हैप्पी जिंदल (रथ यात्रा प्रमुख), निशीकांत शर्मा (विहिप जिला सहमंत्री), डॉ. प्रियव्रत गालब (प्रखंड मंत्री), पंडित विशाल शांडिल्य, मंदिर अर्चक अनिरुद्ध गौतम, श्याम, महेंद्र रायका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed