फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Emphasis on maintaining cooperation and harmony between lawyers and the bench

Kaithal News: वकीलों-बेंच में सहयोग और सौहार्द बनाए रखने पर जोर

Sat, 03 Jan 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 03 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on maintaining cooperation and harmony between lawyers and the bench
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला बार एसोसिएशन की ओर से नववर्ष पर बार रूम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वकीलों और बेंच में सहयोग और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में शुभकामनाओं का आदान-प्रदान भी हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेशन जज अजय पाराशर उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप शर्मा ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत बार रूम में पहुंचने पर जजों और अधिकारियों का फूलों से स्वागत करके की गई। स्वागत के दौरान प्रधान संदीप शर्मा, उपप्रधान हेमराज वधवा, सचिव सचिन सिंघल, सहसचिव अमित रोहिला और कोषाध्यक्ष दिनेश भाटिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रधान संदीप शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नववर्ष सभी के लिए खुशियां और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने सभी के घरों में सुख, शांति और लक्ष्मी के वास की कामना की। उन्होंने वकीलों और बेंच के बीच तालमेल को बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि वकील हमेशा बेंच के साथ सहयोग करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने आशा जताई कि पुलिस भी वकीलों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करेगी और अदालतों के काम को सुचारू रूप से निपटाने में सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेशन जज अजय पाराशर ने वकीलों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और कहा कि बेंच की ओर से उन्हें हर संभव सहयोग मिलेगा। उन्होंने बताया कि कैथल के सभी जज जनता को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

समारोह में जिला के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और विधिक विशेषज्ञों की भी उपस्थिति रही। इसमें एडीजे डॉ. नंदिता कौशिक, अनुपमिश मोदी, अमित गर्ग, स्पेशल जज पारिवारिक न्यायालय देवेंद्र सिंह, मोहित अग्रवाल, सीजेएम विनोद कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम कंवल कुमार, जेएमआईसी संदीप कौर, अंकिता महाजन, तुषार शर्मा, प्रिंस कुमार, जसमीत कौर, डीसी अपराजिता, एसपी उपासना तथा जिला उपभोक्ता आयोग की प्रेजीडेंट नीलम कश्यप शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed