फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Emphasis on all round development of villages

Kaithal News: गांवों के सर्वांगीण विकास पर बल

Fri, 12 May 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on all round development of villages
कलायत। ग्रामीण अंचल का सर्वांगीण विकास करना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। गांवों में सामुदायिक भवन, पार्कें, ग्राम सचिवालय आदि का निर्माण किया जा रहा है, जिसका ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है। गांवों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ई-लाइब्रेरियां स्थापित की जा रही हैं। यह बात विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कही।
विज्ञापन


गांव मटौर में वीरवार को हरियाणा विकासशील सरपंच एसोसिएशन के सम्मान समारोह में वह पहुंचे थे। उनके साथ राज्यमंत्री कमलेश ढांडा भी रहीं। इस मौके पर ग्रामीणों ने दोनों नेताओं का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए ई-टेंडरिंग व्यवस्था से विकास कार्यों को करने की नीति बनाई गई है। अब विकास कार्यों को इस व्यवस्था से कराने के लिए सरपंचों ने विकासशील एसोसिएशन बनाई है और सहमत होकर सरकार के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन


उन्होंने महिलाएं सरपंचों का आह्वान करते हुए कहा कि वे आगे आकर जिम्मेदारी से विकास कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि गांव मटौर में विकास कार्यों के दृष्टिगत और भी तीन करोड़ से अधिक की राशि मंजूर की गई है, जिससे जल्द ही विकास कार्य संपन्न होंगे। उन्होंने ग्रामीणों की मांग के संदर्भ में कहा कि गांव को भाखड़ा से जोड़ने का काम किया जाएगा, जिससे पानी की कोई कमी नहीं रहेगी। इसके साथ-साथ गांव में जमीन उपलब्ध होने पर भव्य सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा और जो भी मांगे हैं, उन्हें भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि कलायत हलका के किसी भी गांव में विकास की कोई भी कमी नहीं रहने दी जाएगी। सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई भी कमी नहीं है। राज्यमंत्री ने कई विकास परियोजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कहा कि गांव मटौर के जलघर में पानी को साफ करने के लिए 20 लाख रुपये की लागत से गैस क्लोरिनेशन प्रणाली लगाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि गांव मटौर में निचले क्षेत्र की जमीन पर बरसाती पानी खड़ा (भराव) होने से न केवल जलभराव की समस्या है, बल्कि फसल खराब होने से भी किसानों को नुकसान होता है। इसके समाधान के लिए गांव में तकरीबन 800 एकड़ जमीन की इस समस्या के समाधान के लिए गांव से सुदकन माइनर तक 15 हजार 700 फीट लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी, इसके लिए एक करोड़ 77 लाख 78 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई है।

उन्होंने बताया कि गांव मटौर से सिंहवाल तक तीन किलोमीटर नई सड़क बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक करोड़ 58 लाख 19 हजार रुपये मंजूर किए हैं।

मटौर से शिमला गांव तक सड़क बनवाने के लिए चार करोड 66 लाख रुपये की राशि नाबार्ड से मंजूर हो चुकी है। जल्द इसके टेंडर लगाने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं। गांव में पीने के पानी के लिए आठ करोड़ 40 लाख रुपये की राशि से नया बूस्टर बनाने व वाटर वर्कर्स की रिपेयर, गांव में पानी की लाइन बिछाने के लिए एस्टीमेट तैयार करवाया जा चुका है।


गांव में पहुंचने पर विकासशील सरपंच एसोसिएशन व अन्य ग्रामीणों ने विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को पगड़ी, स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया। इस मौके पर सरपंच रमेश मौण, बीरा, बलवान सिंह, पाला राम, कुलदीप, फूल, पृथी, जोरा लाल सिंह, राम स्वरूप, गजे सिंह, सीता राम, लालू, मिठन, धूप सिंह, धर्मा, इमरत, रामचंद्र, सुभाष, नरेंद्र, वेद प्रकाश, भीम सिंह, व सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed