फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Emotion is the way to find God: Acharya Vikas

भगवान पाने का उपाय है भाव : आचार्य विकास

Sun, 29 Dec 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 29 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Emotion is the way to find God: Acharya Vikas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के साईं मंदिर में श्री शिरडी साईं शरण धाम संस्था के वार्षिकोत्सव के तहत पांचवें दिन शनिवार को भी कार्यक्रम जारी रहा। इस मौके पर आयोजित साईं सच्चरित्र कथा में आचार्य विकास चंद्र लेखवार ने भगवान को मिलने के लिए भाव की प्रधानता का वर्णन किया। कार्यक्रम के दौरान निकाले गए लकी ड्रॉ में दो विजेताओं को शिरडी जाने के लिए टिकट मिला तो उनके चेहरे खुशी से खिल गए।

कथा सुनाते हुए आचार्य विकास चंद्र लेखवार ने कहा कि भगवान को भाव से ही पाया जा सकता है। भगवान को पाने का एकमात्र उपाय केवल भाव ही है। इसलिए कहा कि भावों ही विद्यते देवा तस्मात् भावा ही कारणम् भाव से ही भगवान को पाया जा सकता है।
विज्ञापन


आचार्य विकास मां शबरी और विदू रानी के भगवान के लिए गए प्रसाद की चर्चा की। उन्होंने मां शबरी के बेर का वर्णन किया। कहा कि यदि आपका भाव प्रबल हो तो भगवान आपके झूठे बेर भी खा सकते हैं और विदुरानी के जैसे केले के छिलके का प्रसाद भी बड़े प्रेम से भगवान ग्रहण करते हैं। भगवान ने दुर्योधन के छप्पन भोगों को ठुकरा कर बिदुर के भाव की महिमा रखी और विदुर के यहां भगवान ने बड़े प्रेम से साग का प्रसाद ग्रहण कर भाव की मर्यादा को स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान भजन गायक दर्पण शर्मा, गुलशन मिश्रा, मयंक और गौरव ने बाबा के भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस बीच मंच से संस्था के अध्यक्ष नवीन मल्होत्रा ने लकी विजेता जतिन गांधी के नाम की घोषणा की तो कार्यक्रम में उपस्थित जतिन गांधी उनकी पत्नी और बेटी भावविभोर हो उठे और उनके खुशी की आंसू छलक पड़े।

इस मौके पर मुख्य सलाकार धर्मवीर भोला, मैनेजर डॉ. राकेश चावला, उपप्रधान राम नारायण शर्मा, कैशियर यशपाल भंडूला, आत्म मिड्ढा, पूर्व अध्यक्ष मुकेश चावला, मुख्य सेवादार, जगदीश पवार, कृष्ण सलूजा, अनिल सलूजा, नवीन खेतरपाल, नितिन गुग्लानी आदि मौजूद रहे।

खुटार के तिकुनियां चौराहे पर यात्री शेड में बैठा पुलिसकर्मी और सामने हाईवे पर खड़े टाटा मैजिक व

खुटार के तिकुनियां चौराहे पर यात्री शेड में बैठा पुलिसकर्मी और सामने हाईवे पर खड़े टाटा मैजिक व

खुटार के तिकुनियां चौराहे पर यात्री शेड में बैठा पुलिसकर्मी और सामने हाईवे पर खड़े टाटा मैजिक व

खुटार के तिकुनियां चौराहे पर यात्री शेड में बैठा पुलिसकर्मी और सामने हाईवे पर खड़े टाटा मैजिक व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed