{"_id":"6a41642a5d0e56a95504cf55","slug":"embrace-service-and-spiritual-gatherings-in-life-khurana-kaithal-news-c-245-1-kht1014-151557-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा और सत्संग को जीवन में अपनाएं : खुराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा और सत्संग को जीवन में अपनाएं : खुराना
विज्ञापन
आर्ट ऑफ लिविंग के चार दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेते साधक। विज्ञप्ति
कैथल। आर्ट ऑफ लिविंग की कैथल शाखा कपिस्थल आश्रम में आयोजित चार दिवसीय एडवांस्ड मेडिटेशन प्रोग्राम संपन्न हो गया। इस दौरान साधकों को सेवा और सत्संग जीवन में अपनाने की सलाह दी गई।
शाखा के सचिव भारत खुराना ने बताया कि कार्यक्रम में साधकों ने साधना, सेवा और सत्संग के माध्यम से मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे सिरसा से आए आचार्य राजीव ने कहा कि साधना, सेवा और सत्संग को जीवन में अपनाने से व्यक्ति मानसिक तनाव पर काबू पा सकता है और सकारात्मक जीवन जी सकता है। कार्यक्रम के दौरान साधकों ने मौन रहकर योग और ध्यान का अभ्यास किया तथा सात्विक भोजन ग्रहण किया। चार दिवसीय शिविर में कैथल के अलावा हरियाणा के विभिन्न जिलों से भी साधकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में दीपक सेठ, कंचन सेठ, अल्पना मित्तल, सोनिया मिगलानी, रुचि शर्मा, भारत खुराना, सुनील खुराना, शैलजा खुराना, यशिका हसीजा और गरिमा गुगनानी का विशेष सहयोग रहा।