फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electricity will be disrupted for five hours in the new grain market area.

Kaithal News: नई अनाज मंडी क्षेत्र में पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली

Sun, 24 Sep 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 24 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity will be disrupted for five hours in the new grain market area.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बिजली निगम की तरफ से जींद रोड स्थित 132 केवी सब स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी सिटी-तीन के शहरी फीडर पर मरम्मत के कार्य के चलते नई अनाज मंडी क्षेत्र में पांच घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सब डिविजन अर्बन के एसडीओ नितिन ने दी है।
एसडीओ ने बताया कि फीडर पर मरम्मत के कारण चंदाना रोड, कुतबपुर रोड, राम नगर, रजनी कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, बालाजी नगर, ओशोपुरम कॉलोनी, हरिनगर, रोहिल फूड, सतगुरु राइस मिल, एसडी राइस मिल, एनएन राइस मिल वाले क्षेत्र में सुबह 10 से लेकर दोपहर तीन बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली उपभोक्ता निगम का पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन


इसी तरह 220 सब स्टेशन के अधीन आने वाले 33 केवी पावर हाउस तितरम, 33 केवी पावर हाउस ड्योड खेड़ी, 33 केवी पावर हाउस चंदाना से आपूर्ति होने वाली बिजली सुबह 10 से लेकर अपराह्न तीन बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी एसडीओ केशव ने दी है। एसडीओ ने बताया कि इस समय सब स्टेशन पर तकनीकी कार्य किया जाएगा। इस पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके साथ ही अर्जुन नगर, प्रताप गेट , जेल व चंदाना गेट के क्षेत्र में भी बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed