{"_id":"65108993616402a7d008a605","slug":"electricity-stalled-in-more-than-two-dozen-colonies-of-the-city-kaithal-news-c-245-1-kht1001-5032-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शहर की दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों में ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शहर की दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों में ठप रही बिजली
Mon, 25 Sep 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बिजली निगम की तरफ से की गई विशेष मरम्मत के चलते शहर की दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति घंटों ठप रही। इस दौरान नई अनाज मंडी क्षेत्र व पुराना शहर के फीडरों पर मरम्मत का कार्य किया गया। इस कारण दोपहर 12 से लेकर शाम पांच बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही।
बिजली निगम ने जींद रोड स्थित 132 केवी सब स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी सिटी-तीन के शहरी फीडर पर मरम्मत का कार्य किया। इस कारण कई कॉलोनियों के लोगों को बिना बिजली के काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सब डिविजन अर्बन के एसडीओ नितिन ने बताया कि फीडर पर मरम्मत के कारण चंदाना रोड, कुतबपुर रोड, राम नगर, रजनी कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, बालाजी नगर, ओशो पुरम कॉलोनी, हरिनगर, रोहिल फूड, सतगुरु राइस मिल, एसडी राइस मिल, एनएन राइस मिल वाले क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित रही।
इसके साथ ही शहर में अर्जुन नगर, प्रताप गेट , जेल व चंदाना गेट के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके साथ ही 220 सब स्टेशन के अधीन आने वाले 33 केवी पावर हाउस तितरम, 33 केवी पावर हाउस ड्योड खेड़ी, 33 केवी पावर हाउस चंदाना से आपूर्ति होने वाली बिजली सुबह 10 से लेकर दोपहर तीन बजे तक बाधित रही। एसडीओ केशव ने बताया कि इस दौरान सब स्टेशन पर तकनीकी कार्य किया गया। इसलिए बिजली की सप्लाई बाधित रही।