{"_id":"665e5d1c340368bfb40f8126","slug":"electricity-restoration-work-started-in-agrasen-park-kaithal-news-c-18-1-knl1004-403575-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अग्रसेन पार्क में बिजली बहाली का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अग्रसेन पार्क में बिजली बहाली का काम शुरू
Tue, 04 Jun 2024 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 04 Jun 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। प्राचीन श्री कपिल मुनि सरोवर तट पर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में नगर पालिका प्रशासन ने बिजली व्यवस्था बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। अब नपा सचिव पवन शर्मा और पालिका अभियंता अशोक कुमार के निर्देश पर कनिष्ठ अभियंता संजीव धीमान ने बिजली व्यवस्था बनाना शुरू करवा दी है।
नपा बिजली विंग प्रभारी सचिन कौशिक ने तीन टीमों के साथ खराब लाइट सिस्टम ठीक करना शुरू किया। गौरतलब है कि पार्क में 66 लाइटें खराब हुई थी, जिसे ठीक किया जाना है। जब टीम व्यवस्था बनाने पहुंची तो यहां पर 40 खंभों से बिजली के तार और दूसरे उपकरण गायब मिले। जबकि अन्य खंभों में बिजली शार्टसर्किट सामने आया।
अग्रवाल सेवा समिति अध्यक्ष संजय सिंगला ने बताया कि महाराजा अग्रसेन पार्क में सुबह-सांय सैर पर आने वाली महिलाएं, बड़े-बुजुर्ग और युवा पिछले काफी समय से अव्यवस्था की शिकायत करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
उनका कहना था कि पार्क में चोरी की घटनाएं यहां घटित हो रही हैं। सुरक्षित माहौल न होने पर प्रशासन से व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की गई। इसके साथ ही पेयजल, पानी निकासी, शौचालय, बैंच, हरे-भरे वृक्षों को सुध और दूसरी सुविधाएं जुटाने यहां दरकार है। कलायत नगर पालिका अभिंयता अशोक कुमार ने बताया कि पार्क में सुविधाएं जुटाने को नपा गंभीर है। इस कड़ी में खराब लाइटों को ठीक करने के लिए टीमोंं को इस कार्य पर लगाया गया है।