फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electricity remained closed in 40 colonies for five hours

Kaithal News: पांच घंटे तक 40 कॉलोनियों में बंद रही बिजली

Sun, 04 Jun 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 04 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Electricity remained closed in 40 colonies for five hours
कैथल। बिजली निगम अब गर्मी के मौसम को देखते हुए सप्ताह में दो दिन तक मरम्मत करता है। इसी कड़ी में शनिवार को भी शहर के छह फीडरों पर मरम्मत की। शहर की 40 कॉलोनियों में बिजली की आपूर्ति बंद रही। बिजली ठप होने से बिजली से संबंधित कार्य करने वाले दुकानदार परेशान भी रहे।
विज्ञापन


उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक्सईएन मुनीष कुमार ने बताया कि मरम्मत करने के कारण शनिवार को 40 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति पांच घंटे तक बंद रही।
विज्ञापन


यहां पर बाधित रही बिजली ः शहर के शोरा कोठी, सुभाष नगर, नानकपुरी कॉलोनी, इम्पलाइज कॉलोनी, पुराना अस्पताल, आरकेपुरम, बिशन गढ़ गामड़ी, डेरा लाभ सिंह, चिरंजीव कॉलोनी, बुद्ध कुंड कॉलोनी, छज्जु कुंड कॉलोनी, कर्मचारी कॉलोनी, कमल होटल के पीछे वाली कॉलोनी, डीएवी कॉलोनी, बीर कुंड कॉलोनी, लक्ष्मी विहार कॉलोनी, अफगान पट्टी (डेरा), डेरा करनैल सिंह, बाहरी खुराना रोड क्षेत्र, खुशहाल माजरी, हिंद सिनेमा चौक, मंजी साहिब गुरुद्वारा, लाल पो, सर्राफा बाजार, बड़ा कटहेड़ा, माता गेट, सीवन गेट, ऊधम सिंह कॉलोनी, पश्चिम विहार कॉलोनी, आनंदपुर कुटिया क्षेत्र, चिचड़ान मोहल्ला आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइट न होने से हुई परेशानी

टायर पंचर लगाने वाले दुकानदार कोकी ने बताया कि बिजली की सप्लाई बंद रहने के कारण हवा भरने वाली मशीन बंद हो जाती है। इस कारण काफी परेशानी होती है। शनिवार को पांच घंटे तक लाइट न होने से कठिनाई का सामना करना पड़ा।


बंद हो जाते हैं कंप्यूटर

अटल सेवा केंद्र संचालक गौरव ने बताया कि पांच से छह घंटे तक बिजली न होने से कंप्यूटर तक बंद हो जाते हैं। अब सप्ताह में दो दिन तक पांच से आठ घंटे तक बिजली बंद की जाती है। अन्य दिनों में दो से तीन घंटे का कट लगता है। काम करने में परेशानी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed