{"_id":"6abab1cb4a1f0df0860240fd","slug":"electricity-employees-held-a-gate-meeting-to-protest-the-transfer-of-a-junior-engineer-je-kaithal-news-c-245-1-kht1012-155783-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जेई के तबादले के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने की गेट मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जेई के तबादले के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने की गेट मीटिंग
विज्ञापन
उपमंडल कार्यालय के गेट पर कनिष्ठ अभियंताओं के तबादले के विरोध में प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी।
राजौंद। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन रजिस्ट्रेशन नंबर 292 के आह्वान पर सोमवार को उपमंडल कार्यालय राजौंद के मुख्य द्वार पर सुबह 9 से 11 बजे तक रोष स्वरूप गेट मीटिंग की गई। बैठक में पुंडरी नंबर-1 के कनिष्ठ अभियंता सुनील और नरेश खटकड़ के तबादले का विरोध किया गया।
सब यूनिट प्रधान अश्विनी ढांडा ने कहा कि दोनों कनिष्ठ अभियंताओं का तबादला निगम प्रशासन की ओर से दूसरे सर्कल में किया गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि गलत कार्य करवाने के लिए दबाव बनाने का विरोध करने के कारण दोनों के तबादले किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक दोनों कनिष्ठ अभियंताओं के तबादला आदेश रद्द नहीं किए जाते, तब तक यूनियन का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
गेट मीटिंग की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान अश्विनी ढांडा ने की, जबकि मंच संचालन सब यूनिट सचिव मुकेश कोटड़ा ने किया। सोमवार को तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए गेट मीटिंग में भाग लिया और पूंडरी विधायक सतपाल जांबा व निगम प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कुलदीप बनवाला, गुरुदेव, प्रवीण, रोहतास शर्मा, मनोज, अमनदीप, रामपाल, जगदीश कनिष्ठ अभियंता, साहब सिंह, कृष्ण, दीपक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।