फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electricity department send 1.25 lakhs bill without conection

बिजली कनेक्शन के लिए बना ‘घनचक्कर’, नहीं मिला, पर सवा लाख बिल थमाया

Fri, 18 Apr 2014 11:22 PM IST
कैथल
कैथल Updated Fri, 18 Apr 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
Electricity department send 1.25 lakhs bill without conection
कलायत। यदि आपने नए बिजली के कनेक्शन के लिए अप्लाई किया है और अभी तक
विज्ञापन
कनेक्शन नहीं मिला है लेकिन फिर आपको बिजली खपत का बिल आ जाए तो चौंकिएगा नहीं। क्योंकि ऐसा ही कुछ हुआ है गांव रामगढ़ वासी लहरी गारण से। दरअसल, लहरी ने बिजली विभाग से खेत में ट्रांसफार्मर लगाने और कनेक्शन के लिए अप्लाई किया था, जिसके बाद उसके खेत में बिजली के खंभे तो लग गए, पर अभी तक कनेक्शन नहीं मिला है और विभाग ने उसे एक लाख पच्चीस हजार 216 रुपये रुपये का बिल भी भेज दिया।

निजी कंपनी को दिया है ठेका
लहरी ने बताया कि उसने अपने खेत में बिजली का कनेक्शन लेने के लिए गत वर्ष आवेदन किया था। बिजली विभाग ने खेतों में दिए जाने वाले कनेक्शनों के लिए निजी कंपनियाें का अधिकृत कर रखा था। उन्होंने बताया कि राजेश कुमार नामक ठेकेदार ने उनसे कनेक्शन देने के लिए 55 हजार रुपये जमा करवा लिए पर उनके खेत में बिजली का कनेक्शन नहीं हुआ। बार बार चक्कर लगाने के बाद ठेकेदार ने उनके खेत में खंभे तो गड़वा दिए पर न तो ट्रांसफार्मर रखा गया तथा नही कोई बिजली की तार खींची गई। उन्होंने कहा कि वे कनेक्शन न होने के कारण बार बार विभाग के चक्कर लगाकर हार चुके हैं और इस रवैये से निराश हैं। लेकिन अब बिजली विभाग ने बिना कनेक्शन के  इतना भारी भरकम बिजली का बिल थमा दिया।

फरवरी में कनेक्शन की फीस दी, बिल भेजा जनवरी का
लहरी का कहना था कि उन्हाेंने कनेक्शन लेने के लिए फिर से गत 17 फरवरी को रसीद नंबर 088404 के तहत 57 हजार 955 रुपये विभाग में जमा करवाए हैं। उनका कहना था कि जब उनकी सिक्योरिटी विभाग में फरवरी मास में जमा हुई है तो बिल जनवरी से ही कैसे भिजवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार मास से उनको लगातार मिलने वाले बिजली के बिलों को लेकर वे मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं। लहरी ने बताया कि शुक्रवार को भी वे विभाग द्वारा भेजे गए बिल को लेकर विभागीय अधिकारियों से मिले थे तथा उन्होंने उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

मामला संज्ञान में नहीं, पता लगाएंगे : एसडीओ
इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ रवि काजल ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। वे पता करवाएंगे कि कहां चूक हुई है। किसान को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed