{"_id":"62928920e112567d4e384d0b","slug":"electricity-corporation-is-working-to-replace-the-dilapidated-wires-and-transformers-by-running-a-special-campaign-kaithal-news-knl1097275121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम स्पेशल अभियान चलाकर जर्जर तारों व ट्रांसफार्मरों को बदलने का कर रहा है काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम स्पेशल अभियान चलाकर जर्जर तारों व ट्रांसफार्मरों को बदलने का कर रहा है काम
विज्ञापन
21-कैथल। बिजली की तारें ठीक करते हुए कर्मी।
- फोटो : Kaithal
कैथल। बिजली निगम स्पेशल की ओर से अभियान चलाकर जर्जर तारों और खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने का काम कर रहा है। इसके तहत निगम की ओर से करीब 682 बिजली के पुराने ट्रांसफार्मरों को बदल दिया गया है। वहीं 100 से ज्यादा ट्रांसफार्मरों को और बदला जाएगा। अमर उजाला द्वारा ट्रांसफार्मर खराब संबंधी समाचारों को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद से ही ट्रांसफार्मर ठीक करवाए जाने की दिशा में तैयारियां शुरू की गई।
अब बिजली निगम ने पिछले 15 दिनों से स्पेशल अभियान चलाकर जर्जर तारों व ट्रांसफार्मरों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। जिन जगहों पर लोड के मुताबिक ट्रांसफार्मर नहीं लगे हैं, वहां पर लोड के हिसाब से ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। जिन लाइनों पर पुराने तार हैं वहां पर नए तारों को निगम बदल रहा है। निगम शहर में 95 एमएम व गांव में 50 एमएम की तारें लगा रहा है। लोड अधिक होने के कारण तार गर्म होकर टूट रहे थे। लाइनों में फाल्ट आने के कारण फीडर ब्रेकडाउन हो रहे थे।
निगम की ओर से खस्ताहाल बिजली के पोलों को बदलने का कार्य भी जारी है। गांव व शहर के 400 से ज्यादा पोलों को निगम ने बदल दिया है। वहीं कई दिन पहले अंधड़ में 250 से ज्यादा पोल टूट कर गिर गए थे। उनको भी निगम की ओर से बदला जा रहा है। ट्रांसफार्मरों के फ्यूजों की मरम्मत की जा रही है। इसके साथ ही ट्रांसफार्मरों की तारों को बदला जा रहा है। शनिवार को विशेष अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन
बिजली निगम के एक्सईएन मुनीष ने बताया कि शहर व गांव के जर्जर तारों को बदला जा रहा है। अब तक लगभग 600 से ज्यादा ट्रांसफार्मरों को निगम ने बदल दिया है। खस्ताहाल खंभों को भी बदलने का कार्य जारी है।