फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electricity Corporation in profit of two thousand crores

बिजली निगम दो हजार करोड़ के लाभ में : चौटाला

Wed, 17 May 2023 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 17 May 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation in profit of two thousand crores
पूंडरी/पाई। हरियाणा के बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने मंगलवार सायं गांव पाई में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने गांव में 33 केवीए सब स्टेशन स्थापित करने व गोशाला के लिए 15 लाख रुपये का फंड जारी करने और हॉल बनाने की स्वीकृति दी। साथ ही बताया कि बिजली निगम दो हजार करोड़ रुपये के लाभ में है।
विज्ञापन

बिजली मंत्री ने कहा कि प्रदेश में लाइन लॉस को 37 प्रतिशत से कम करके 11 प्रतिशत किया है। पूरे प्रदेश में बिजली व्यवस्था को दुरूस्त किया गया है। डीएचबीवीएन और यूएचबीवीएन ए प्लस श्रेणी में शामिल हो चुकी है। गोशालाओं में बिजली खर्च को सात रुपये प्रति युनिट से कम करके दो रुपये युनिट किया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरों की तर्ज पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली की उचित व्यवस्था की गई है। अब हरियाणा प्रदेश देश में 53 प्रतिशत ट्रैक्टर बनाता है, वहीं 51 प्रतिशत क्रेन तथा 60 प्रतिशत मोटर साइकिलों का निर्माण करता है, जोकि बिजली व्यवस्था से संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 तक के टयूबवेल के लिए आए हुए आवेदनों को तय मापदंडों के अनुसार पूरा किया है। इसी प्रकार वर्ष 2019-20 तथा 2020-21 तक 61 हजार लोगों ने आवेदन किया है, इनमें से जो आवेदन सौर ऊर्जा से संबंधित हैं, उन्हें जल्द मंजूरी देंगे। उन्होंने कहा कि गांव पाई में तार, खंभे इत्यादि को दुरूस्त करवाया है।
विधायक रणधीर सिंह गोलन ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह के नेतृत्व में सरकार चलाते हुए हलके के लिए करोड़ों रुपये मंजूर करवाए हैं, जिससे अनेकों परियोजनाएं चल रही हैं। समूचे क्षेत्र में एक समान विकास करवाया जा रहा है। बिजली, पानी, गलियां, सीवरेज, सामुदायिक आदि मूलभूत सुविधाएं प्रत्येक गांव में मुहैया करवाई जा रही है।

विधायक नीलोखेड़ी धर्मपाल गोंदर ने कहा कि युवा वर्ग को चाहिए कि अपने बुजुर्गों का पूरा ख्याल रखें, जोकि हमारी परंपरा में समाहित है। कोरोना के कारण जो काम रुके थे, उन्हें अब गति देकर पूरा करवाने का काम किया जा रहा है। गांव पहुंचने पर गोशाला संचालक व अन्य गणमान्यों ने बिजली मंत्री रणजीत सिंह, विधायक रणधीर सिंह गोलन, विधायक धर्मपाल गोंदर आदि को पगड़ी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर गोशाला प्रधान बलजीत, दिलबाग मोर, राजू पाई, नरेश ढुल, बलबीर, जगदीश, विरेंद्र, इंद्र पाल, राजकुमार ढुल, ईश्वर ढुल, राममेहर, सतीश, दिलबाग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed