{"_id":"623a2b770d14be20f9586031","slug":"electricity-consumption-in-the-district-increased-by-13-lakh-units-in-the-last-one-week-kaithal-news-knl102587013","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले एक सप्ताह में 13 लाख यूनिट बढ़ी जिले में बिजली की खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले एक सप्ताह में 13 लाख यूनिट बढ़ी जिले में बिजली की खपत
विज्ञापन
कैथल। गर्मी का सीजन शुरू होते ही बिजली खपत भी बढ़ने लगी है। पिछले एक सप्ताह में गर्मी बढ़ने के बाद 13 लाख यूनिट बिजली की खपत बढ़ी है। फरवरी के महीने में जहां 67 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई थी। वह अब मार्च के महीने में 80 लाख यूनिट तक खर्च हो रही है। इस खपत के बढ़ने का मुख्य कारण दिन व रात पंखे, कूलर व एसी चलना रहा है।
इस कारण पावर हाउसों पर भी लोड बढ़ रहा है। लाइन लोस अधिक होने की संभावना भी बढ़ी है। अप्रैल से लेकर जून तक और ज्यादा बिजली खपत बढ़ने का अनुमान है। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई परेशानी न हो। इसलिए मरम्मत का कार्य भी जारी है। विभिन्न इलाकों में ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से बिजली के कट लगना भी शुरू हो गए हैं। बारिश न होने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है।
जिले में हैं 184 फीडर
जिले में 184 फीडर हैं। जहां से 292 गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। एक सर्कल कार्यालय, तीन डिवीजन और सात सब डिवीजन हैं। अब बिजली के तारों की मरम्मत का कार्य भी पूरा हो चुका है, वहीं बिजली निगम को गर्मी के सीजन में लाइन लोस से लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
उत्तर हरियाणा बिजली निगम के एक्सईन प्रदीप गोयत ने बताया कि गर्मी के सीजन के दौरान खपत बढ़ जाती है। मार्च के महीने में बिजली खपत बढ़ी है। मरम्मत को लेकर भी सभी अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। तीन महीने में लगभग पांच करोड़ की बिजली चोरी पकड़ी है। लगभग 500 मामले सामने आए हैं। लाइन लोस को कम करने के लिए 24 टीमें छापामारी कर रही हैं।