{"_id":"668dc27e924c74bfc2065554","slug":"electricians-merit-crosses-104-percent-kaithal-news-c-18-1-knl1004-427504-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: इलेक्ट्रीशियन की मेरिट 104 प्रतिशत से पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: इलेक्ट्रीशियन की मेरिट 104 प्रतिशत से पार
Wed, 10 Jul 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 10 Jul 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने मंगलवार को दूसरी मेरिट लिस्ट व सीट अलाटमेंट जारी कर दी है। दूसरी मेरिट सूची में करीब 30 प्रतिशत सीट अलॉट की गई हैं। जानकारी के अनुसार, सीएचएनएम, फायर टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दाखिले की मेरिट पहुंची 104 प्रतिशत के पार रही है।
गौरतलब है कि आईटीआई में मिशन एडमिशन 8 जून से शुरू हो गया था। 8 से 25 जून तक आनलाइन आवेदन जमा करवाए गए थे। जिले में नौ राजकीय और 10 प्राइवेट आईटीआई चलाए जा रहे है। जिनमें करीब पांच हजार सीटों पर दाखिला किया जाना है। यदि कैथल के आईटीआई की बात की जाए तो यह संस्थान में आनलाइन आवेदन में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है।
विभाग द्वारा 28 जून को पहली मेरिट सूची जारी की गई थी। इसमें तीन जुलाई तक का समय दिया गया था। अब विभाग ने दूसरी मेरिट सूची जारी की है।
12 जुलाई तक करवा सकेंगे फिजिकल वेरिफिकेशन ः पहली मेरिट सूची में जिन विद्यार्थियों को सीट अलाटमेंट की गई हैं तो वे 12 जुलाई तक संबंधित आईटीआई में जाकर अपने मूल दस्तावेजों के साथ फिजिकल वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। इसके बाद विद्यार्थी को आनलाइन पोर्टल पर ही 13 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवानी होगी। जो विद्यार्थी फीस जमा नहीं करवाएंगे उनकी सीट अपने आप ही रद्द हो जाएगी। जिनको सीट जारी संबंधित मैसेज मिला है तो वे आनलाइन पोर्टल से अपना सीट अलाटमेंट लेटर लेकर संबंधित आईटीआई में जाकर दाखिला ले सकेंगे।