{"_id":"68fbdceb2ae96ec5e600a56a","slug":"electrical-equipment-worth-lakhs-stolen-from-bhuna-kaithal-news-c-245-1-kht1010-139724-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भूना से लाखों के बिजली उपकरण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भूना से लाखों के बिजली उपकरण चोरी
Sat, 25 Oct 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
कैथल। भूना गांव से चोर बिजली निगम के लाखों रुपये के उपकरण चुरा कर भाग गए। बिजली निगम कैथल के उपमंडल अभियंता भारत भूषण ने सीवन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 अक्तूबर को अज्ञात चोर गांव भूना खरोदी रोड से निगम के चार एसीएसआर कंडक्टर चुरा कर ले गए। चुराए गए उपकरणों की कीमत 10 लाख तीन हजार 333 बताई गई है। मामले के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक रामविलास ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
दुकान का शटर तोड़कर चोरी
कैथल। पार्क रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर से चोर दुकान का शटर तोड़ते हुए 50 हजार की नकदी चुरा कर ले गए। माता गेट कैथल के दीपक मदान ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पार्क रोड पर मेडिकल स्टोर की दुकान करता है। शिकायत में बताया कि 23 अक्तूबर की रात को चोर शटर को तोड़ते हुए उसकी दुकान में घुसकर वहां पर रखे करीब 50 हजार की नकदी चुरा कर ले गए। मामले के जांच अधिकारी थाना शहर पुलिस प्रभारी गीता ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद