फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Election: Tough competition between Welfare and Saket Mangal Group

Kaithal News: चुनाव ः वेलफेयर और साकेत मंगल ग्रुप में कड़ी टक्कर

Sun, 07 Jan 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 07 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Election: Tough competition between Welfare and Saket Mangal Group
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की सबसे बड़ी शिक्षण संस्था आरकेएसडी में रविवार को राष्ट्रीय विद्या समिति के लिए रविवार को को मतदान होगा। इस बार आरकेएसडी वेलफेयर ग्रुप व साकेत मंगल ग्रुप के बीच चुनाव होना है। यह मुकाबला कड़ा माना जा रहा है। कॉलेज प्रशासन ने शांतिपूर्वक मतदान करवाने की तैयारी पूरी कर ली हैं। मतदान के दौरान अंबाला रोड पर आवाजाही बंद रहेगी। मतदान के लिए कॉलेज में 20 कॉलेजियम बनाए गए हैं, सभी कॉलेजियमों का अलग-अलग मतदान होगा। सुबह नौ बजे ही मतदान शुरू हो जाएगा और शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा।

बुजुर्ग मतदाताओं के लिए चुनाव पर्यवेक्षक की ओर से ई रिक्शा व व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है। बैलेट पेपर पर ही मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद ही मतदान की गिनती शुरू होगी। जिसका साथ की साथ सभी कॉलेजियम का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक रविवार को होने वाले चुनाव को लेकर पूर्वाभ्यास किया। इसमें आरकेएसडी संस्था के सभी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और चुनाव की प्रक्रिया को जाना। पूर्वाभ्यास में चुनाव पर्यवेक्षक एवं कॉलेज प्रचार्य डॉ. संजय गोयल, अतिरिक्त चुनाव पर्यवेक्षक दिनेश भारद्वाज व रमेश सरदाना सहित सभी कॉलेज के टीचिंग व नॉन टीचिंग कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। पूर्वाभ्यास के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. संजय गोयल ने बैलेट पेपर पर चुनाव करवाने की प्रक्रिया को समझाया। किस प्रकार से उम्मीदवार के चुनाव चिन्ह पर मोहर लगानी है और मतदान के बाद मतदाता को बाहर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कॉलेज प्रशासन ने राष्ट्रीय विद्या समिति के मतदान शांतिपूर्वक करवाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए है। मतदान के दौरान बिना आईडी कार्ड के कॉलेज में किसी का भी प्रवेश नहीं होगा। केवल मतदाता ही कॉलेज में प्रवेश कर सकता है और मतदान करने के बाद कम से कम समय में मतदाता को बाहर आना होगा। इसके अलावा कॉलेज प्रशासन ने पुलिस प्रशासन से भी चुनाव के दौरान सहयोग की अपील की है। पुलिस प्रशासन चुनाव को लेकर अंबाला रोड पर कॉलेज के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी है। मतदान के दौरान अंबाला रोड से वाहनों की आवाजाही पूर्णत बंद रहेगी। चुनाव के दौरान मतदान केंद्र से 100 मीटर दूरी पर ही उम्मीदवार अपने समर्थक के बूथ पर बैठ सकेंगे।


उगता सूरज और पतंग के बीच मुकाबला

आरकेएसडी महाविद्यालय की आरवीएस के लिए 2971 मतों पर यह चुनाव होगा। इस बार चुनाव के लिए दो ग्रुप आमने सामने हैं। एक ग्रुप आरकेएसडी वेलफेयर ग्रुप है, तो दूसरा साकेत मंगल ग्रुप है। मतदान से पहले दोनों ग्रुपों के सदस्य अपनी

अपनी जीत के दावा कर रहे हैं। आरकेएसडी वेलफेयर ग्रुप का चुनाव निशान उगता सूरज है वहीं साकेत मंगल ग्रुप का निशान पतंग है। इसके अलावा कॉलेजियम 13 से निर्दलीय राजीव कुमार गोयल का चुनाव निशान हीरा है।

वेलफेयर ग्रुप के सदस्य

कॉलेजियम एक से अमित चौधरी, दो से अशोल गोयल, तीन से अश्वनी गोयल, चार से ब्रिज मोहन, पांच से गौतम बंसल, छह से जय भगवान, सात से कृष्ण लाल थरेजा, आठ से मनोज बंसल, नौ से मोहिंद्र थरेजा, 10 से नीरज गोयल, 11 से प्रवीण कुमार चौधरी, 12 से राधा कृष्ण, 13 से राम चौधरी, 14 से रवि भूषण गर्ग, 15 से सचिन मित्तल, 17 से शिव प्रकाश, 18 से सुभाष चंद सिंगला, 19 से सुरेश कुमार, 20 से वेद प्रकाश और 21 से विनोद कुमार। वहीं, एक उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ेगा। उसका नाम कॉलेजियम 13 से राजीव कुमार गोयल है।


साकेत मंगल ग्रुप के सदस्य

कॉलेजियम एक से अनिल कुमार गुप्ता, दो से अशोक कुमार, तीन से अश्वनी कुमार, चार से चंद्रभान, पांच से गौरव मंगल, छह से जगदीश चंद गोयल, सात से कृष्ण बंसल, आठ से महेश कुमार मंगल, नौ से नरेश कुमार, 10 से पंकज बंसल, 11 से प्रवीण कुमार जैन, 12 से राजेश कुमार, 13 से रामनिवास जैन, 14 से रमेश चंद बंसल, 15 से साकेत मंगल, 17 से श्याम लाल, 18 से सुभाष सतीजा, 19 से सुनील चौधरी, 20 से सुशील कुमार, 21 से विपुल सिंघल चुनाव लड़ेंगे। कॉलेजियम 16 से सतीश कुमार बंसल सर्वसम्मति से विजय हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed