फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   election of jaat education society in kaithal

75 कॉलेजियम के लिए 287 उम्मीदवार मैदान में

Wed, 04 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कैथल
ब्यूरो, अमर उजाला कैथल Updated Wed, 04 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
जाट शिक्षा समिति के 22 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को अंतिम दिन तक कुल 287 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं जो 75 कॉलेजियम के लिए चुनाव लड़ेंगे। उधर, नामांकन प्रक्रिया के अंतिम समय में एक पक्ष के उम्मीदवारों ने चुनाव अधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को शांत करवाया।
विज्ञापन


मंगलवार को 75 कॉलेजियम के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि थी। उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ पड़ी। दिन भर समाज के लोगों ने नामांकन पत्र भरे। इसी बीच शाम के समय एक गुट के लोगों ने चुनाव अधिकारी रामकिशन ढांडा पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इन लोगों ने कहा कि रामकिशन ढांडा चार बजे का समय बीत जाने के बावजूद एक पक्ष के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र भरवा रहे हैं। वहीं जिन कॉलेजियम में एक से ज्यादा उम्मीदवार नहीं आए थे, वहां चुनाव अधिकारी ने पहले से ही फार्म भरवाकर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा बढ़ता देख चुनाव अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने समिति कार्यालय में हंगामा कर रहे लोगों को नीचे उतार दिया। बाद में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।

पूर्व प्रधान एवं निवर्तमान प्रधान भी मैदान में
एडहॉक कमेटी के प्रधान दर्शन सिंह मालखेड़ी ने कॉलेजियम नंबर 63 से अपना नामांकन पत्र भरा। वहीं पूर्व प्रधान बलवान सिंह कोटड़ा ने 31 नंबर कॉलेजियम से अपना नामांकन पत्र भरा।


आगे यह रहेगी प्रक्रिया
सोमवार को पहले दिन 117 तो दूसरे व अंतिम दिन शाम चार बजे तक 170 नामांकन पत्र भरे गए। नामांकन पत्रों की जांच चार नवंबर को शाम चार बजे तक होगी। चुनाव अधिकारी रामकिशन ढांडा ने बताया कि पांच नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। छह नवंबर को चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। 22 नवंबर को वोटिंग होगी। उसी दिन परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि जाट हाईस्कूल सोसाइटी के 9500 वोटर 22 नवंबर को 75 कॉलेजियम के माध्यम से मतदान करेंगे और मतदान प्रक्रिया के उपरांत अपने-अपने कॉलेजियम में विजयी रहने वाले 75 चुने हुए प्रतिनिधि कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। जिनमें जाट हाईस्कूल सोसाइटी के प्रधान, उपप्रधान, कोषाध्यक्ष व सचिव सहित 11 कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे। चुनाव अधिकारी ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया तथा कहा कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed